अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद्, जिला काँगड़ा के अध्यक्ष रवीश मृगेन्द्रा ने मौसमी फलो में हो रही मिलावट के बारे में हिमाचल सरकार एवं सम्बंधित विभाग को सजग रहने की नसीहत दी है

 अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद्, जिला काँगड़ा के अध्यक्ष रवीश मृगेन्द्रा ने मौसमी फलो में हो रही मिलावट के बारे में हिमाचल सरकार एवं सम्बंधित विभाग को सजग रहने की नसीहत दी है 


 अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद्, जिला काँगड़ा के अध्यक्ष रवीश मृगेन्द्रा ने मौसमी फलो में हो रही मिलावट के बारे में हिमाचल सरकार एवं सम्बंधित विभाग को सजग रहने की नसीहत दी है I उन्होंने कहा कि आजकल आम , केले, पपीते , तरबूज आदि फलो का उपभोक्ता अत्यधिक उपयोग कर रहे है I इन फलो को कैल्शियम कार्बाइड और एरीथ्रोसिन द्वारा आर्टिफिश्यल राइपनिंग करके पकाया जा रहा है I यह हानिकारक केमिकल बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाते है जिससे जल्दी और ज्यादा मुनाफा कमाने वाले व्यापारी व विक्रेता इसका अत्यधिक मात्रा में उपयोग कर रहे है I हानिकारक एरीथ्रोसिन के अलावा कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग से पैदा होने वाली एसिटिलीन गैस मानवीय स्वास्थय के लिए खतरा है I रवीश ने जिला खाद्य, उपभोक्ता मामले नियंत्रक, कांगड़ा से यह आग्रह किया है की विभागीय इंस्पेक्शन दलों के द्वारा यह सुनिश्चित करे की फल विक्रेता कैल्शियम कार्बाइड और एरीथ्रोसिन का उपयोग न करे , कैल्शियम कार्बाइड के स्थान पर एथिलीन गैस का नियमो के अनुसार ही उपयोग करे और इसके साथ ही फलो में पेस्टिसाइड रेसिड्यू की मात्रा भी कम हो ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं स्वास्थय वर्धक फल ही प्राप्त हो और हजारो उपभोक्ताओं की सेहत से कोई भी खिलवाड़ ना कर सके I

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच