हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित की गई।

 हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित की गई।


बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान प्रेम सिंह बेदी ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के साथ- साथ चम्बा शहर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम पेंशनरों से संबंधित समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निपटारा करने की मांग उठाई गई। प्रधान प्रेम सिंह बेदी ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का बीते लंबे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण सेवानिवृत कर्मचारियों को उपचार करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बजट का प्रावधान करके लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए। इसके अतिरिक्त पेंशनरों के लंबित एरियर, ग्रैच्यूटी आदि का भुगतान भी एकमुश्त करने की मांग उठाई गई। प्रेम बेदी ने कहा कि अब आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इन समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। इस दौरान सर्व सहमति से अगली मासिक बैठक कोटी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर बली राम, नरेंद्र, प्रकाश, ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर