भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 दी मात
भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर से तिरंगा लहरा दिया है। जी हां भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार चौंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।
हॉकी इंडिया ने टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख दिया जाएगा। वहीं पहले स्थान पर रहने वाली टीम इंडिया को एशियन हॉकी फेडरेशन की तरफ से सोने का तमगे के साथ चैंपियंस ट्रॉफी और पुरस्कार राशि दी गई। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के स्टार परफॉर्मर रहे।
भारत के लिए इस जीत में एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया। इस तरह एशियन चैंपियंस बनने पर टीम इंडिया को प्राइज हॉकी इंडिया ने भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए इनामी राशि का ऐलान किया।
कोई टिप्पणी नहीं