एशियन मेन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम चीन से पहुंची दिल्ली - Smachar

Header Ads

Breaking News

एशियन मेन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम चीन से पहुंची दिल्ली

नई दिल्ली : एशियन मेन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम चीन से दिल्ली पहुंची। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जुगराज के निर्णायक गोल से चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब पांचवीं बार अपने नाम कर लिया है।



कप्तान हरमनप्रीत सिंह भले ही इस मैच में गोल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने जुगराज को गोल दागने में मदद की। चीन के डिफेंस ने भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और लंबे समय तक भारत को गोल करने नहीं दिया। इस दौरान चीन ने चार पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए, लेकिन भारतीय टीम ने उसे गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया।

भारत और चीन के बीच शुरुआती तीन क्वार्टर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा था, लेकिन चौथे क्वार्टर में जुगराज ने मैदानी गोल दागकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इस तरह भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रही। इसके बाद भले ही हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम अन्य गोल नहीं कर सकी, लेकिन उसने चीन को बराबरी का गोल दागने का कोई मौका नहीं दिया।

कोई टिप्पणी नहीं