ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 साल के बच्चे समेत चालक की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर थाना इलाके में मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई जिससे तीन साल के मासूम बच्चे सहित ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।



पुलिस ने यह जनकारी दी। अलापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धनंजय सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और चरन सिंह घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चरन सिंह को जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना के सिलसिले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरैला में सड़क पर अनोखे लाल की बजरी सीमेंट की दुकान है और बिल्डिंग मैटेरियल ढोने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली भी है। मंगलवार शाम लगभग छह बजे चरन सिंह (34) ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकला तो दुकान मालिक का 3 साल का बेटा सिद्धार्थ भी ट्रैक्टर पर सवार हो गया। जैसे ही वे बाजार के करीब पहुंचे तो सड़क पर पहले से लकड़ी के बल्ले से लदी हुई एक ट्राली खड़ी थी और सामने से एक मोटरसाइकिल आ गई जिसको बचाने के प्रयास मे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गयी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग