चम्बा मिलेनियम पीपल्स सोसायटी की ओर से निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का हुआ आगाज

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में गुरुवार को चम्बा मिलेनियम पीपल्स सोसायटी की ओर से आयोजित किए जा रहे निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आगाज हो गया है।




( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )

चम्बा : शिविर का शुभारंभ एनएचपीसी चमेरा चरण दो के मुख्य प्रबंधक यू.के. आनंद ने किया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव मरवाह अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। शिविर के पहले दिन करीब 150 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सोसाइटी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। साथ ही उन्होंने समिति को एनएचपीसी की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने की बात भी कही। सोसायटी के अध्यक्ष उपेंद्र मनकोटिया ने बताया कि चम्बा के लोगों की सुविधा के लिए हर वर्ष सोसायटी की ओर से चिकित्सा जांच शिविर लगाया जाता है। शिविर में जांच करवाने वाले मरीजों का पंजीकरण कुछ दिन पूर्व ही शुरू कर दिया जाता है ताकि लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने चम्बावासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं। यह शिविर 14 सितंबर को संपन्न होगा। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज चम्बा के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेन्द्र कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, सोसायटी के सदस्यों में नरेश राणा, विनीत विज आदि भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ