14 सितम्बर शनिवार दोपहर 12 बजे पीटीए की दूसरी बैठक का किया जाएगा आयोजन

 14 सितम्बर शनिवार दोपहर 12 बजे पीटीए की दूसरी बैठक का किया जाएगा आयोजन




( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा )

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में शनिवार 14 सितम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे पीटीए की दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी प्रथम मीटिंग के समय कोरम पूरा न होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग का उद्देश्य सत्र 2024-2025 के लिए नवीन पीटीए कार्यकारिणी का गठन करना है। इस कार्यकारिणी का उद्देश्य अध्यापक तथा अविभावकों के संयुक्त प्रयास से महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के लिए श्रेष्ठ वातावरण एवं साधन प्रदान करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु सभी अविभावक इस मीटिंग में भाग लेना सुनिश्चित करें। इसमें वहीं  अविभावक भाग ले सकते हैं जिनका नाम तथा छायाचित्र विद्यार्थी ने दाखिला लेते समय अपने फॉर्म में अंकित किया होगा। इसके अतिरिक्त किसी अन्य को इस मीटिंग में भाग लेने नहीं दिया जायेगा। अतः सभी विद्यार्थी निश्चित रूप से अपने अविभावकों को साथ लाना सुनिश्चित करें। प्राचार्य ने अविभावकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है। यह समस्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से प्राप्त हुई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी