मौसम विभाग ने दिल्ली समेत इन राज्यों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी
मॉनसून की बारिश आफत बनी हुई है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर अब भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर देशभर के मौसम पर पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मॉनसून की स्थिति पर नजर डालें तो आज रात दिल्ली का मौसम करवट बदल सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम ठीक रहेगा। सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। बारिश के कारण राजधानी का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी कई दिनों से बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया। वहीं, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। राजस्थान में स्कूल बंद हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। देशभर में नदियां, नाले, बांध उफान पर हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही आज और कल के लिए 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट दिया गया है। 2 राज्यों में रेड अलर्ट और 6 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज और कल 15 से ज्यादा बारिश के आसार हैं। आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा, मिजोरम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। अन्य राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, सिक्किम येलो अलर्ट पर रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं