हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र, हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू, कुछ देर बाद सदन से बाहर आया विपक्ष
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र, हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू, कुछ देर बाद सदन से बाहर आया विपक्ष
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में व्यवस्था देते हुए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया
( शिमला : गायत्री गर्ग )
शिमला : हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें दिन कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। विपक्ष की चर्चा की मांग के बीच स्पीकर ने शोर शराबे के बीच प्रश्नकाल शुरू किया। कुछ देर बाद विपक्ष सदन से उठकर बाहर चला गया। इसके बाद सदन में आर्थिक संकट को लेकर तपिश देखने को मिल सकती है। कांग्रेस विधायक भवानी पठानिया, केवल सिंह पठानिया और चंद्रशेखर ने पहले ही आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए पहले ही नोटिस दे रखा है। विपक्ष भी आज इस मसले पर सदन में चर्चा मांग सकता है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति प्रतिदिन बिगड़ रही है। इससे कर्मचारियों व पेंशनर की सैलरी-पेंशन पर भी संकट आ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री और सीपीएस 2 महीने देरी से सैलरी का ऐलान कर चुके हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब कर्मचारी-पेंशनर को पहली तारीख को सैलरी-पेंशन नहीं मिल पाई। इसकी गूंज आज सदन में सुनाई दे सकती है। इससे पहले सदन की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी। प्रश्नकाल में हिमाचल-पंजाब की सीमा पर जेजों खड्ड में 11 लोगों की मौत और पुल बनाने का मामला गूंज सकता है। यह सवाल ऊना से विधायक सत्तपाल सत्ती ने लगाया है। इसी तरह आज ज्यादातर प्रश्न PWD, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े हुए पूछे गए है।
कोई टिप्पणी नहीं