स्वच्छता ही सेवा अभियान के उद्घाटन समारोह अंतर्गत नगर निगम व हिलदारी टीम ने ली स्वच्छता शपथ
पालमपुर: "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के उद्घाटन समारोह अंतर्गत नगर निगम एवं हिलदारी टीम द्वारा ली गई स्वच्छता शपथ |
( पालमपुर : केवल कृष्ण )
आज पालमपुर में नगर निगम और PLAN संस्था द्वारा संचालित हिलदारी परियोजना के संयुक्त प्रयासों से "स्वच्छता ही सेवा" अभियान की सफल शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत एक सफाई शपथ के साथ की गई, जिसमें नगर निगम के सभी अधिकारियों सहित नगर निगम स्टाफ और हिलदारी परियोजना की टीम ने भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की गुणवत्ता को सुधारते हुए जागरूकता फैलाना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत, नगर निगम और हिलदारी परियोजना मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं, जिनमें शहर के विद्यालयो मे वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिता, अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान, घर-घर जाकर जागरूकता फैलाना और कचरे के सही प्रबंधन के लिए नागरिकों को प्रेरित करना शामिल है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य स्रोत पर कचरे का अलगाव, गीले और सूखे कचरे का प्रबंधन, सफाई कर्मियों का सम्मान एवं पालमपुर शहर को स्वच्छता की ओर अग्रसर करना है।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के मुख्य बिंदु
1. सफाई शपथ: सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली कि वे अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
2. सफाई अभियान: नगर निगम, हिलदारी और समुदाय के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाए जाएंगे।
3. कचरा प्रबंधन: कचरे को सही ढंग से अलग करना और गीले-सूखे कचरे का उचित निपटान करना।
हमे विश्वास है कि 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शहर को स्वच्छ रखने और नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह अभियान स्वच्छता कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी सम्मानित करता है।
यह अभियान न केवल स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करता है बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि शहर के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता का महत्व समझ में आए।
कोई टिप्पणी नहीं