सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने स्व.सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया 104 यूनिट ब्लड इकट्ठा - Smachar

Header Ads

Breaking News

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने स्व.सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया 104 यूनिट ब्लड इकट्ठा

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने धर्मशाला में स्व.सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया 104 यूनिट ब्लड इकट्ठा

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्व.सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया गया विशाल रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

आज जिस राष्ट्रवादी विचार का विराट स्वरूप हिमाचल प्रदेश में है उसका बीज सुनील उपाध्याय जी ने हिमाचल में रोपा था : विपिन सिंह परमार



आज सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्व. सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर धर्मशाला महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विशाल रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार,विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार रहे। सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट समाज के बीच में सामाजिक कार्य पूरे साल भर करती रहती है और सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष सामाजिक कार्य करके स्व.सुनील उपाध्याय जी को एक सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम यह ट्रस्ट करती है।

आज सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें धर्मशाला शहर के युवाओं ने शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

रक्तदान शिविर के माध्यम द्वारा  सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने आज 104 यूनिट ब्लड इक्कठा किया।

विशाल रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आए विपिन सिंह परमार ने कहा आज जिस महान शख्स की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर हम यहां एकत्रित हुए हैं उस महान विभूति के साथ हिमाचल प्रदेश में काम करने का सौभाग्य मुझे मिला था और सुनील उपाध्याय ने जम्मू कश्मीर से हिमाचल आकर राष्ट्रवादी विचार को मजबूत करने का काम हिमाचल प्रदेश में किया इस राष्ट्रवादी विचार के साथ काम करने के कारण ही आज में जीवन के इस मुकाम पर पहुंचा हूं इसके लिए मैं सुनील उपाध्याय जैसी महान विभूतियों और विद्यार्थी परिषद जैसे छात्र संगठन का धन्यवाद करता हूं।

विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार जी ने कहा सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट विद्यार्थी परिषद का सामाजिक ट्रस्ट है जो समाज हित के लिए कार्य करता है।

हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के काम को नई दिशा देने वाले सुनील उपाध्याय जी के नाम पर ही इस ट्रस्ट का नाम रखा गया है और सामाजिक कार्य करके सुनील उपाध्याय को एक सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम भी है यह ट्रस्ट कर रहा है।

संगोष्ठी कार्यक्रम के बाद मुख्यातिथि विपिन सिंह परमार ने विद्यार्थी परिषद द्वारा करवाए गए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के टॉपर्स को सम्मानित किया साथ ही समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं