असी चम्बयाल नाम से मोबाइल ऐप लांच - Smachar

Header Ads

Breaking News

असी चम्बयाल नाम से मोबाइल ऐप लांच

'असी चम्बयाल’ नाम से मोबाइल ऐप लांच

जरूरतमंद रोगियों को  रक्तदाता ढूंढने में मिलेगी सुविधा




(चंबा : जितेन्द्र खन्ना) 


चंबा : विधायक नीरज  नैय्यर, उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल, कृषि उपज  विपणन  समिति के  ज़िला अध्यक्ष ललित ठाकुर ने संयुक्त रूप से  ‘असी चम्बयाल’ नाम से एक  मोबाइल ऐप  को आज उपायुक्त  कार्यलय  कक्ष से लांच किया । 

 रक्तदान कार्य से  जुड़ी  सामाजिक संस्था चंबा  सेवियर तथा हिम आँचल न्यूज़ के  तत्वावधान में  ‘असी चम्बयाल’ नाम के इस मोबाइल ऐप से  जरूरतमंद रोगियों  के तीमारदारों  को रक्तदाता ढूंढना आसान होगा साथ  में स्वेच्छा  से रक्तदान करने वाले लोगों को भी  जरूरतमंद रोगियों की जानकारी इस ऐप के माध्यम से  मिल सकेगी।  ज़िला की समृद्ध लोक संस्कृति की  जानकारी, रोजगार  तथा समाचार भी मोबाइल ऐप में उपलब्ध होंगे।  

इस अवसर पर चंबा  सेवियर संस्था से  चरण जीत सिंह, हिम आँचल न्यूज़ से आँचल मोंगिया, रमेश कुमार उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं