पिकअप ने सरियों से भरे टैक्टर में मारी टक्कर, तीन महिलाओं की हुई मौत - Smachar

Header Ads

Breaking News

पिकअप ने सरियों से भरे टैक्टर में मारी टक्कर, तीन महिलाओं की हुई मौत

हरियाणा के झज्जर में सरियो से भरे ट्रैक्टर को पिकअप चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।




मृतक यूपी के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, झज्जर के जोंधी गांव के फ्लाईओवर के पास पिकअप चालक ने आगे चल रहे सरियों से भरे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गई। हादसे में सरिये पिकअप में घुस गए।

रविवार सुबह लगभग छह बजे सभी जोंधी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो हल्की धुंध पड़ रही थी। इस दौरान पिकअप चालक को आगे चल रहा सरियों से भरा ट्रैक्टर नहीं दिखा और उसने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही सरिये पिकअप में घुस गए और गाड़ी को फाड़ दिया। इसके अलावा गाड़ी पलट गई। इससे गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को कोविल अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के भमनेटा, कनुधामपुर, शाहपुर गांव के लोग पिकअप में सवार होकर झज्जर के जहाजगढ़ गांव में मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। सभी शनिवार रात आठ बजे चले थे।

डॉक्टर्स ने संभल के कनुधामपुर निवासी क्रांति(50), शाहपुर गांव निवासी मुख्यत्यारी(50) और उसकी 13 साल की बेटी कनक को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरेश, कुसुम, हरपाल, रवि, संजीव, नरेश की पत्नी, नरेश का लड़का और एक अन्य को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं