आयशा मॉडल स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप मे बड़े धूमधाम से मनाया गया - Smachar

Header Ads

Breaking News

आयशा मॉडल स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप मे बड़े धूमधाम से मनाया गया

आयशा मॉडल स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप मे बड़े धूमधाम से मनाया गया



सहारनपुर : महानगर की पीर वाली गली मे स्थित आयशा मॉडल स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप मे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया | कार्यक्रम के दौरान अमजद अली, ग़य्यूर आलम और स्कूल प्रबंधक मुजाहिद नदीम ने कहा कि आज का कार्यक्रम पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष में पूरे हिंदुस्तान में मनाया जाता है| उन्होंने कहा कि हर एक बच्चा कल का भविष्य है और हर बच्चे में कोई न कोई कला छुपी रहती है | जिसे हम लोगों को निखारने की जरूरत है | स्कूल प्रधानाचार्य आयशा नदीम ने कहा हमने इस बार बाल दिवस को प्रतिभा सम्मान के रूप में मनाया है और हम स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने का प्रयास कर रहे हैं | इस अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया और अंत में विद्यालय की तरफ सभी बच्चों को चॉकलेट और टॉफी बांटी गई | कार्यक्रम में उपस्थित रूबी अर्शी, कुलसुम , दानिश- शबाना,आएशा , नशरआ, शीबा- रोहिना, शबनम, रमसा, आदि मौजूद रहे |

कोई टिप्पणी नहीं