संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पांगी में हिमस्खलन: ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

चित्र
पांगी में हिमस्खलन: ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला (चंबा:-  जितेन्द्र खन्ना)   हिमस्खलन की वजह से कुकडोलू गांव में एक मकान की छत टूट गई, जिससे एक परिवार बेघर हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत सहायता करते हुए उन्हें एक अन्य घर में आश्रय दिया।   चंबा जिले के पांगी उपमंडल में भारी बर्फबारी के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पंचायत कुमार के कुकडोलू नाले में शुक्रवार सुबह अचानक हिमस्खलन (ग्लेशियर) आ गया, जिससे तीन लोग इसकी चपेट में आने वाले थे। हालांकि, दो लोग समय रहते खुद को बचाने में सफल रहे, लेकिन तीसरा व्यक्ति बर्फ के साथ 35 से 40 फीट नीचे नाले की ओर बह गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के पैर में चोट आई है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा जुकारू त्योहार के दौरान हुआ। यह त्योहार पांगी क्षेत्र में आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग इस त्योहार को मनाने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे, तभी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। पांगी में भारी बर्फबारी क...

पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने किया कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार पर जवाबी हमला

चित्र
पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने किया कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार पर जवाबी हमला ज्वाली:-   पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि चन्द्र कुमार आरोप लगा रहे हैं कि उनकी डॉक्टर बेटी का तबादला पूर्व भाजपा सरकार में अर्जुन ठाकुर ने किया है।  अर्जुन ठाकुर ने चन्द्र कुमार को चेतावनी दी है कि वह साबित करें कि उनकी बेटी की बदली अर्जुन ठाकुर ने करवाई है। अर्जुन ठाकुर ने नगरोटा सूरियां में शुक्रवार को  प्रेस वार्ता में कहा की चन्द्र कुमार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि चन्द्र कुमार प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री होकर कह रहे कि ज्वाली में कोई काम नही हो रहा जो एक हास्यास्पद है।  उन्होंने कृषि मंत्री चन्द्र कुमार और पूर्व सीपीएस नीरज भारती के उन आरोपों जिसमे कहा कि भाजपा सरकार के पांच सालों में उनके घर के सामने से निकलने वाली सड़क को नहीं बनाया को सिरे से नकारते हुए कहा कि उस सड़क को भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही पक्का किया गया। उन्होंने कहा कि चन्द्र...

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश तथा बर्फवारी का अलर्ट जारी

चित्र
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश तथा बर्फवारी का अलर्ट जारी उत्तराखंड:-    गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डबरानी के बाधित हो गया है, गंगनानी से डबरानी के बीच लगातार बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।  जनपद उत्तरकाशी मे लगातार बारिश हो रही है, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी है, मौसम विभाग द्वारा भी भारी बारिश तथा बर्फवारी का अलर्ट जारी किया गया है।  कृपया अनावश्यक सफर से बचें, सुरक्षित स्थानों पर बने रहें, किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु 112 डायल करें।

डीसी कांगड़ा ने अधिकारियों को फील्ड में डटे रहने के दिए निर्देश

चित्र
डीसी कांगड़ा ने अधिकारियों को फील्ड में डटे रहने के दिए निर्देश धर्मशाला:-   कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है इस बाबत उपायुक्त हेमराज बैरवा ने उप मंडलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्तर पर राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे।  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में बारिश से हुए नुक्सान की समीक्षा की तथा राहत पुनर्वास के कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर आपदा प्रबंधन के कार्यों को लेकर कोताही नहीं बरती जाए तथा सभी विभागों के अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों से संबंधित कार्यों के लिए मुस्तैद रहें। 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते मुल्थान के रोकारू में बादल फटने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं इसके अलावा किसी तरह का जान माल का नुक्सान नहीं है इसी तरह से भारी बारिश से पालमपुर उपमंडल के शिवा जलविद्युत प्रोजेक्ट के नजदीक एक व्यक्ति के लापता होने तथा एक के घायल ह...

उपायुक्त कुल्लू ने जिले की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की

चित्र
उपायुक्त कुल्लू ने जिले की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की कुल्लू:-  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए सभी एसडीएम, एसई पीडब्ल्यूडी, जेएसवी और एचपीएसईबी के साथ एक ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने जिले में बारिश, सड़कों व भूस्खलन इत्यादि की जानकारी ली।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने फील्ड स्तर कर्मचारियों को एक्टिवेट करें तथा सुविधाओं की बहाली पर तेजी से काम करें। साथ ही तरपाल इत्यादि रिलीफ का सामान भी तैयार रखे एवं सभी पटवारी, पंचायत सचिव को भी तैनात रखें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क सेवाओं का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित करें इसके लिए उपायुक्त द्वारा टेलीकॉम ऑपरेटरों को भी निर्देश दिए गए हैं।  उन्होंने बताया कि तहसीलदार, पटवारी फील्ड में  तैनात हैं तथा हर जगह नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ब्लॉक की सड़कों की भी बीडीओ से रिपोर्ट लें। उन्होंने कहा कि अटल टनल में 6 फीट बर्फ पड़ चुकी है।  उन्होंने यहां फंसे पर्यटकों की सं...

अंडर 12 समूह गान में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम स्थान पर रहा

चित्र
  अंडर 12 समूह गान में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम स्थान पर रहा मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गऐ। अंडर 12 समूह गान में प्रथम स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार, बाल मंडी दूसरे स्थान पर तथा एंग्लो व सरस्वती विद्या मंदिर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अंडर 14 में एसबीएम मंडी प्रथम स्थान, एंगलो संस्कृत स्कूल मंडी दूसरे स्थान पर और एआरसी पब्लिक स्कूल व सनातन धर्म स्कूल मंडी संयुक्त रूप से तीसरी स्थान पर रहे। इस अवसर डीएसपी रश्मि शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की। उन्हें जिला खेल प्रभारी प्रवीण ठाकुर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में जिला मंडी के प्राथमिक पाठशाला के आठ विद्यालयों ने भाग लिया तथा माध्यमिक पाठशाला के 10 विद्यालयों के 10 ने भाग लिया। मंच संचालक का कार्य अनीता बलिया ने किया।  इस दौरान बच्चों के अलावा जिला खेल प्रभारी प्रवीण ठाकुर, रोहित परमार, सी आर यादव गिरधारी लाल, नरेश, ज्योति देवी, इंस्पेक्टर खिला देवी और अकांक्षा ठाकुरभी मौजूद रहे।  ...

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में लगा वित्तीय साक्षरता शिविर

चित्र
  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में लगा वित्तीय साक्षरता शिविर  अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने, सेवानिवृत्ति के लिए योजना बनाने और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने की दी जानकारी मंडी भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2025 के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन महिला समृद्धि पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत राज आनंद, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रमुख जिला अधिकारी और एफएलसी हरि सिंह कौंडल ने की। जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके वित्तीय कल्याण और स्वावलंबन में सुधार लाने के लिए आवश्यक ज्ञान और उपकरणों से सशक्त बनाना था। अपने संबोधन में भारत राज आनंद ने आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने में वित्तीय साक्षरता के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने यह बताया कि वित्तीय शिक्षा महिलाओं को बजट बनाने, समझदारी से निवेश करने, भविष्य की योजना बनाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन की गई सरकारी कल्याण योजनाओं तक पहुंच प्राप्त करने की कुंजी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागी, विद्यार्थी और आईटीआई मंडी के फैकल्टी सदस्य ...

अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता : केवल पठानिया

चित्र
  अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता : केवल पठानिया बोले...शाहपुर हॉस्पिटल में सेवा भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगें सम्मानित शाहपुर उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है इसके मद्देनजर स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि लोगों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।  उन्होंने बताया कि नागरिक हॉस्पिटल शाहपुर के नए भवन का कार्य लगभग पूरा होने वाला है और 12 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा यह भवन शीघ्र ही लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा ।  उन्होंने कहा कि शाहपुर हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की एक अच्छी टीम है जोकि बीएमओ डॉ.कविता ठाकुर के नेतृत्व में अच्छा कार्य रही है और आने वाले समय में सेवा भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ को सम्मानित भी किया जाएगा ।  उन्होंने बताया कि ने अभी कुछ समय पहले यहां पर मेडिकल ऑफिसर(डेंटल) और डेंटल हाइजिनिस्ट के अतिरिक्त पद का सृजन कर पदों को भरा गया है । ऑपरेशन थियेटर को शुरू कर दिया है और तीन-चार दिन पहले...

सड़कों और विद्युत सप्लाई की बहाली का कार्य जारी

चित्र
  सड़कों और विद्युत सप्लाई की बहाली का कार्य जारी जिला में 28 सड़कें और 151 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद-एडीएम मंडी मंडी एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि मंडी जिला में लगातार हो रही भारी वारिश और बर्फभारी से आज सायं 4 बजे तक 28 सड़कें और 151 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हैं। सड़कों और ट्रांसफार्मर को बहाल करने के लिए टीमें पूरी तत्परता के साथ लगी हुई हैं। सड़कों को बहाल करने के लिए 28 जेसीबी कार्य कर रही हैं। वर्षा और वर्फभारी से कोई भी पेयजल योजना प्रभावित नहीं हुई है। फील्ड स्टाफ युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। वर्षा ज्यादा होने से सड़कों और विद्युत सप्लाई की बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके बावजुद सड़कों और विद्युत सप्लाई को बहुत जल्दी बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि लगातार हो रही वारिश नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए आम नागरिक नदी से दूर रहें। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में लगातार हो रही वर्षा से पंडोह डैम में पानी आने की मात्रा बढ़ गई है। पंडोह डैम मंे जलस्तर बढ़ने से ज्यादा मात्रा में पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा...

परवाणू टोल इकाई के लिए सर्वाधिक बोली 21,13,13,113 रुपए

चित्र
  परवाणू टोल इकाई के लिए सर्वाधिक बोली 21,13,13,113 रुपए सोलन ज़िला के परवाणू टोल इकाई की वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नीलामी प्रक्रिया आज यहां सम्पन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन एवं पीठासीन अधिकारी मनमोहन शर्मा ने की। यह जानकारी उप आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, ज़िला सोलन शिल्पा कपिल ने दी। उन्होंने कहा कि परवाणू टोल इकाई में परवाणू मेन, परवाणू सेक्टर-4 तथा टिपरा बाईपास सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि परवाणू टोल इकाई के लिए आरक्षित मूल्य 20 करोड़ 59 लाख 72 हजार 150 रुपए निर्धारित किया गया था। इस इकाई के लिए सबसे अधिक बोली मैसर्ज़ रोबिनजीत सिंह संधू, वार्ड नम्बर 01, दशमेश हाउस, आनन्दपुर साहिब, पंजाब द्वारा लगाई गई। परवाणू टोल इकाई के लिए सार्वधिक बोली 21 करोड़ 13 लाख 13 हजार 113 रुपए रही। शिल्पा कपिल ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश विवेक कुमार, भूप राम शर्मा, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, परवाणू पर्यवेक्षक तथा शिल्पा कपिल, उप आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, ज़िला सोलन उपस्थित ...

राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में रोजगार मेले का आयोजन

चित्र
राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में रोजगार मेले का आयोजन पालमपुर:-   शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में आज दिनांक 28 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफ़ेसर पंकज सूद ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षात्कार मानव जीवन का अहम हिस्सा है। शुरुआत भले ही कम सैलरी से हो, लेकिन अनुभव और मेहनत के साथ बड़ा पैकेज मिलना सुनिश्चित है। इस रोजगार मेले में 13 कंपनीज और दो बैंक्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । इसमें राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के विद्यार्थियों के अलावा क्लस्टर में जुड़े महाविद्यालय नौरा, बैजनाथ, शिवनगर, जयसिंहपुर तथा मुल्थान के 800 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया।  417 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें से 147 विद्यार्थी चयनित हुए। अभी दो कंपनियों का रिजल्ट आना बाकी है। इस रोजगार मेले के लिए पालमपुर के कारोबारी बुड्ढा मल ज्वेलर्स,  गोयल बुक डिपो, विकास वासुदेव  पालमपुर, आकाश पब्लिकेशन, मॉडर्न पब्लिकेशन, सुरभि साइ फूड महाकाल बैजनाथ, रियात बहरा ग्रुप इंस्टीट्यूशंस और सिद्धि इ...

गोविंद सागर झील में जल्द शुरू होंगी रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, मेफील्ड एडवेंचर्स को मिला संचालन का अनुबंध

चित्र
  गोविंद सागर झील में जल्द शुरू होंगी रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, मेफील्ड एडवेंचर्स को मिला संचालन का अनुबंध ऊना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित गोविंद सागर झील जल्द ही रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का नया केंद्र बनने जा रही है। साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने झील में बोटिंग, कयाकिंग, जेट स्की और अन्य जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में मेफील्ड एडवेंचर्स ने सर्वाधिक 80 लाख 500 रूपये की बोली लगाकर संचालन अनुबंध हासिल किया है। पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता है कि प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर पर्यटन को नया आयाम दिया जाए और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कुटलैहड़ क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स को विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले...

ज़िला पेंशनर्ज कल्याण संघ के साथ बैठक आयोजित

चित्र
 ज़िला पेंशनर्ज कल्याण संघ के साथ बैठक आयोजित अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रदेश एवं ज़िला सोलन के लिए अमूल्य हैं और इनकी विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध निवारण ज़िला प्रशासन की प्राथमिकता है। राहुल जैन आज यहां ज़िला पेंशनर्ज कल्याण संघ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राहुल जैन ने बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों को विश्वास दिलाया कि उनकी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा और राज्य सरकार के स्तर पर भेजी जाने वाली समस्याओं एवं मांगों को शीघ्र उचित स्तर पर प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को पेंशनरों की समस्याओं से सम्बन्धित प्रपत्रों को तैयार करने के निर्देश दिए ताकि समस्या का स्थाई समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में उपमंडल स्तर पर भी पेंशनरों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिकतर समस्याओं का निराकरण उपमण्डल स्तर ही सुनिश्चित किया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभागों से पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए समय पर बजट की म...

ब्राह्मण सभा रजि. तथा ब्राह्मण सभा यूथ विंग बटाला ने किया भगत सिंह और उनके साथियों को शहीद का दर्जा दिलाने को समर्थन

चित्र
ब्राह्मण सभा रजि. तथा ब्राह्मण सभा यूथ विंग बटाला ने किया भगत सिंह और उनके साथियों को शहीद का दर्जा दिलाने को समर्थन बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर):-    सशक्त राष्ट्र संगठन रजि.  भारत से भगत सिंह और उनके साथियों को केन्द्र सरकार द्वारा शहीद का दर्जा दिलाने के अभियान को उस समय बड़ा बल मिला जब ब्राह्मण सभा रजि. तथा ब्राह्मण सभा यूथ विंग बटाला ने विकास शर्मा के नेतृत्व में जोरदार समर्थन दिया।   इस अवसर पर मजबूत राष्ट्र संगठन रजि.  भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जोगिंदर अंगुराला ने ब्राह्मण सभा रजि. को संबोधित किया  तथा ब्राह्मण सभा यूथ विंग बटाला का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 78 वर्ष हो गए हैं।  केंद्र में सत्ता में आने वाली विभिन्न पार्टियों की सरकारों के महान सपूत भगत सिंह और उनके साथियों की शहादत को नजरअंदाज करना और उन्हें शहीद का दर्जा न देना सच्चे देशभक्त भारतीयों के साथ अन्याय है।   जोगिंदर अंगुराला ने कहा कि एक मजबूत राष्ट्रीय संगठन जरूरी है।  भारत को महान ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉ....

चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर, कार्यक्रम में उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

चित्र
  चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर, कार्यक्रम में उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत ऊना सेवा रक्षा प्रयास (एसआरपी) संस्था पोलियां पुरोहितां द्वारा शुक्रवार को अंब उपमंडल के प्राईमरी स्कूल चक्क सराय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जिसमें उन्होंने चक्क सराये, रिपोह मिसरा, रिपोह मुचलियां, सूरी और धार गुजरा स्कूलों के 276 बच्चों को स्वेटर भेंट किए। उपायुक्त ने बताया कि यह स्वैटर नर्सरी से 5 वीं कक्षा के बच्चों को एसआरपी संस्था की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने सेवा रक्षा प्रयास संस्था के समाज सुधार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसआरपी संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और बच्चों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिसके जरिए जीवन के लक्ष्यों को हासिल किया ज...

सीएम ने मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया उद्घाटन

चित्र
  सीएम ने मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार शाम दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन मंडी ने मुख्यमंत्री को धर्मपुर के रेशम से बनी शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण सूफी गायक लखविंदर वडाली रहे, जबकि इंडिया आइडल फेम नेहा दीक्षित ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अन्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मंडी में गुरुवार सुबह से जारी बूंदाबांदी के बावजूद पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का उत्साह उल्लेखनीय रहा। विधायक चंद्र शेखर और सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंदर पठानिया, वरिष्ठ ...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

चित्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।  इस प्रदर्शनी द्वारा विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया, जिसने उन्होंने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रदर्शनी द्वारा  ,आग नियंत्रक अलार्म , ट्रांसफॉर्मर ,जीव मॉडल ,हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट, पवन चक्की हाइ ड्रॉलिक तिक्ट, परमाणु मॉडल, - चोरी विरोधी अलार्म ,ज्योमेट्रिक शेष, बोहर मॉडल ,न्यूटन के गति त्रिकोणमिति मॉडल- के नियम, विद्युत उपकरणों की - श्रृंखला एवं समानांतर व्यवस्था- के नियम, विद्युत उपकरणों की - श्रृंखला एवं समानांतर व्यवस्था, - विद्युत से प्रतिरोध मेनेटिक्स जैसे विभिन्न - मॉडल प्रस्तुत किए गए, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहे। प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी द्वारा...

महाविद्यालय जयसिंहपुर में लता देवी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

चित्र
महाविद्यालय जयसिंहपुर में लता देवी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन  जयसिंहपुर (पालमपुर):-   कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में लता देवी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के स्टाफ सचिव डॉ. अर्पित कायस्थ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा द्वारा लता देवी को  टोपी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने शब्दों में लता जी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की और उनके महाविद्यालय में दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना की। प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में लता देवी को सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञ है और उनकी वर्षों की निष्ठा व समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से लता देवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की...

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन

चित्र
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन चंबा:-   उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज जिला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीएम अमित मैहरा ने की। बैठक में एडीएम ने नगर परिषद चम्बा के तहत विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचरे के हॉटस्पॉट वाले स्थानों में उचित साफ़-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।  उन्होंने नगर परिषद चम्बा के कार्यकारी अधिकारी को  निगरानी के लिए कर्मचारियों को तैनात करने को भी कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि ऐसे स्थानों पर कूड़ा- कचरा फेंकने वाले लोगों के चालान किए जाएं। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी को अपशिष्ट  पदार्थों को डंपिंग साइट तक ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित मापदंडों के तहत सूखे और गीले कचरे के अलग-अलग कंपार्टमेंट की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को भी कहा।  उन्होंने नगर परिषद चम्बा के तहत डोर टू डोर अपशिष्ट पदार्थों के  एकत्रीकरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के आदेश भी दिए। शुल्क राशि न देने वाले लोगों के खिलाफ ...

संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ इकाई चम्बा की अनिश्चितकालीन हड़ताल

चित्र
संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ इकाई चम्बा की अनिश्चितकालीन हड़ताल चंबा:-    संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ इकाई चम्बा ने स्टेट कैडर के विरोध में आज अनिश्चितकालीन हड़ताल आरंभ कर दी है। जिला मुख्यालय चम्बा में आज महासंघ के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।  महासंघ के महासचिव जितेंद्र शर्मा ने कहा कि पटवारी और कानूनगो का स्टेट कैडर करने से जिला के पटवारी-कानूनगो की वरिष्ठता सूची प्रभावित होगी, जिससे भविष्य में होने वाली पदोन्नतियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इसकी वजह से बेवजह न्यायिक विवाद उत्पन्न होंगे, जिसके चलते कर्मचारियों, सरकार और विभाग के कार्य प्रभावित होंगे।  इससे पहले भी उन्होंने दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। लिहाजा अब उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

जिला में सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून - उपायुक्त जतिन लाल

चित्र
 जिला में सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून - उपायुक्त जतिन लाल ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिए निर्देश ऊना उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के साथ सख्ती से निपटने को कहा ताकि दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके। जतिन लाल ने जिले में सड़कों को सुरक्षित, अतिक्रमण मुक्त तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से काम करने को कहा। उन्होंने दुर्घनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को पूर्व सुधारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम को हर सप्ताह अपने क्षेत्राधिकार के स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा नियमों बारे...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुलिस चौकी हटली का किया शुभारंभ

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुलिस चौकी हटली का किया शुभारंभ कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण लोगों की सुविधा के लिए भटियात में खुलेगा सिविल कोर्ट —-विधानसभा अध्यक्ष चंबा (हटली) : जितेन्द्र खन्ना / विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ज़िला चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र हटली में पुलिस चौकी (पोस्ट) का शुभारंभ किया ।  कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों की दृष्टि से कानून एवं व्यवस्था का बेहतर होना आवश्यक है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि हटली क्षेत्र ज़िला का प्रमुख प्रवेश और निकास द्वार है। ऐसे में यह पुलिस चौकी स्थानीय नागरिकों के साथ सभी ज़िला वासियों को बेहतर कानून एवं व्यवस्था उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अभी हाल ही में पुलिस चौकी सियूंता को पुलिस थाना में स्तरोन्नत...

केवल राम चौहान जिला कल्याण अधिकारी शिमला के पद से सेवानिवृत

चित्र
 केवल राम चौहान जिला कल्याण अधिकारी शिमला के पद से सेवानिवृत बचत भवन में विदाई समारोह का आयोजन, अतिरिक्त उपायुक्त और सहायक आयुक्त ने दी बधाई  केवल राम चौहान जिला कल्याण अधिकारी शिमला के पद से शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए है। बचत भवन में सेवानिवृति कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने शिरकत की और केवल राम चौहान को सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा कि केवल राम चौहान ने बतौर जिला कल्याण अधिकारी ईमानदारी और सच्ची निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। वह हमेशा विभाग के कार्यों के लिए पूरे स्टाफ के साथ बेहतरीन तालमाल बिठा कर काम करते थे। उनके पास विभाग से जुड़े सभी मसलों की जानकारी रहती थी, जिससे कार्यालय के कार्य सरलता से संपन्न होते थे।   उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी के लिए सेवानिवृत दुख की घड़ी होती है। लेकिन सरकारी क्षेत्र में परिवार की तरह कार्य करते हुए स्वस्थ अपने सेवाकाल को पूरा करना भी प्रेरणादायक है। उन्होंने आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सेवानिवृत हो रहे जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान ने कह...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: