ताबो में भाजपा का बूथ परिचय कार्यक्रम : अखिलेश कपूर की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
ताबो में भाजपा का बूथ परिचय कार्यक्रम : अखिलेश कपूर की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
काजा : ओम बौद्ध /
भारतीय जनता पार्टी लाहौल-स्पीति के जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर की अध्यक्षता में शनिवार को ताबो और ग्यू बूथों में बूथ परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर रवि ठाकुर ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और धार्मिक स्थलों का आध्यात्मिक अनुभव, दोनों ही अविस्मरणीय रहे।
उन्होंने ताबो गोम्पा के दर्शन भी किए और वहाँ की शांति एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव प्राप्त किया। रवि ठाकुर ने कहा कि ताबो जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रचारित करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा समेत मोर्चों के सभी अध्यक्ष और स्थानीय कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं