कलाकारों ने भूकंप-बाढ़ जैसी आपदाओ पर किया जागरूक

 कलाकारों ने भूकंप-बाढ़ जैसी आपदाओ पर किया जागरूक

 


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ संबद्ध जय भोले कला मंच,ज्वाली के कलाकारों ने आज ग्राम पंचायत हारचकियां और ठेहड़ में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत प्रस्तुत कर लोगों को आपदा न्यूनीकरण के प्रति जागरूक किया।कलाकारों ने नाटकों के माध्यम से संदेश दिया कि भवन निर्माण हो या कोई भी निर्माण कार्य,सभी कार्य आपदा सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से जान-माल की हानि से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

 कलाकारों ने यह भी बताया कि ऐसे भवनों का निर्माण किया जाना चाहिए जो आपदा के समय सुरक्षित रहें और संभावित नुकसान को न्यून करने में सक्षम हों। उन्होंने लोगों से अपने आस-पास के खतरों की पहचान करने और उनके प्रभाव को कम करने के लिए सतर्क एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।

 इस अवसर पर कलाकारों ने “समर्थ–2025” अभियान को आपदा जागरूकता की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को एक आपातकालीन किट तैयार रखनी चाहिए, जिसमें सूखा भोजन, दवाएं, टॉर्च, पीने का पानी जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हों, ताकि आपदा की स्थिति में न्यूनतम तैयारी बनी रहे।इस दौरान हारचकियां पंचायत प्रधान तिलक राज, ठेहड़ पंचायत उप प्रधान जगो राम, पंचायत सचिव सुमन कुमारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की