रिवालसर में अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर हलवा-चना वितरण
रिवालसर में अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर हलवा-चना वितरण
रिवालसर : अजय सूर्या /
हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रिवालसर में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव तेज लाल ठाकुर और ग्राम केंद्र अध्यक्ष भीखम ठाकुर ने त्रिशंगम पब्लिक स्कूल रिवालसर में बच्चों और स्थानीय नागरिकों को हलवा और चना प्रसाद स्वरूप वितरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान से अनुराग ठाकुर के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा के निरंतर संकल्प की कामना की। मौके पर उपस्थित बच्चों व नागरिकों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
आयोजकों ने बताया कि यह साधारण सा प्रयास, अनुराग ठाकुर के लोकसेवा और समर्पण भाव के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रतीक है।


कोई टिप्पणी नहीं