पूर्व विधायक के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर उनके पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और आतिशबाजियों के साथ जोरदार स्वागत हुआ
पूर्व विधायक के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर उनके पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और आतिशबाजियों के साथ जोरदार स्वागत हुआ
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के घाड़जरोट में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन ठाकुर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों एवं योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए घाड़जरोट पहुंचे बही घाड़ जरोट की जनता के जन सैलाब ने पूर्ब बिधायक के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर उनके पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और आतिशबाजियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया| इस दौरान पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने घाड़ जरोट की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतिओं के बारे में जानने के लिए तथा लोगों को घर-घर तक उनकी देश को विकसित करने के लिए आने वाले 2027 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए आह्वान किया | वहीं उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई केवल कांग्रेस सरकार से है जिन्होंने सत्ता संभालते ही हिमाचल प्रदेश की स्थिति को तहत नेहस करके रख दिया है| उन्होंने कहा कि जवाली के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने विधायक से मंत्री बनते ही जवाली में स्थित ब्लॉक की डीनोटिफिकेशन पर हस्ताक्षर कर दिए तथा जवाली के लोगों को ब्लॉक से वंचित कर दिया वहीं 5 करोड़ की लागत से बनी काऊ सेंचुरी को देखा तक नहीं वही पानी,सड़क की सुविधा बिजली की सुविधा पूरे जवाली विधानसभा क्षेत्र में चरमरा गई है कोई भी विभाग पूछने वाला नहीं केवल बैहरी सरकार बन के रह गई है | उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में जवाली की जनता उनको इसका सबक जरूर सिखाएगी इस अबसर पर जिला परिषद सदस्य घाड़ 2 से जीवना राणा ,प्रधान पनालथ कैप्टन रमेश गुलेरिया,प्रधान हरसर ममता चौधरी ,संसार सिंह जट्ट,बूथ अध्यक्ष दूनी चंद मैहरा,जरोट से सेवानिवृत सतीश शर्मा ,बूथ अध्यक्ष बलदेव गुलेरिया ,पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत घाड़ 2 से विजेंद्र अंकु पुरिया सेवानिवृत्त अध्यापक जीवन राणा, नवीन कपूर,अमित पूरिया ,मनी ठाकुर ,राकेश धीमान ,नीलम चौधरी ,आशीष राणा, वार्ड सदस्य घाड़ 2 से कमलेश शर्मा आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे|


कोई टिप्पणी नहीं