भाजपा किसान मोर्चा मनाली मंडल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ।
भाजपा किसान मोर्चा मनाली मंडल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ।
पतलीकूहल : ओम बौद्ध /
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मनाली मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। किसान मोर्चा मनाली मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर ने यह घोषणा मंडल के शीर्ष नेतृत्व गोविंद सिंह ठाकुर और मंडल अध्यक्ष जोगिंदर मेहरा के साथ विचार-विमर्श के पश्चात की। घोषित कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में कृष्ण सोनी और शिवचंद मुकरी को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिल ठाकुर, गणेश ठाकुर, निशांत राणा और कालूराम को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में तीर्थराम और रवि को चुना गया है।
सचिव पद के लिए भानु, नंदलाल, सुरेश कुमार और कुंजलाल को जिम्मेदारी मिली, जबकि प्रवक्ता की भूमिका ब्रह्मानंद राणा और अभिषेक शर्मा निभाएँगे। मीडिया प्रभारी अलका ठाकुर और आईटी प्रभारी अमित आर्य होंगे। संयोजक पद पर मेहरचंद तथा कार्यालय सचिव के रूप में अमरचंद को और कार्यकारिणी सदस्य के लिए दिलीप,सोहनलाल रत्नचंद, पन्नालाल, नंदलाल, रचना शर्मा, हरि सिंह, मस्तराम, सुनील ठाकुर, गायत्री हेमराज को चुना गया।


कोई टिप्पणी नहीं