विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभागों पर लगाई लापरवाही के आरोप
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभागों पर लगाई लापरवाही के आरोप
रिवालसर : अजय सूर्या /
बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने रिवालसर स्थित भाजपा कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।
मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि इस समय बल्ह क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि रिवालसर नगर पंचायत क्षेत्र सहित रियूर, डहणु, धार, पनौलू, पन्याली समेत कई इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लोगों को त्योहारों के समय मीलों दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि विभागीय अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान में असफल साबित हो रहे हैं।
विधायक ने कहा कि विभाग टालमटोल की नीति अपनाकर जनता के साथ अन्याय कर रहा है। उन्होंने सड़कों की खराब दशा पर भी चिंता व्यक्त की और आरोप लगाया कि बल्ह के अधिकारी भाई-भतीजावाद के सहारे कार्य कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि विकास के नाम पर जनता के साथ ठगी की जा रही है, और उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर रिवालसर मंडल महामंत्री ढमेश्वर ठाकुर,पूर्व जिला सचिव तेज लाल ठाकुर, ग्राम केंद्र अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर व भारती शर्मा व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं