ऐतिहासिक चौगान में फैली गंदगी के विरोध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने आवाज बुलंद की है। - Smachar

Header Ads

Breaking News

ऐतिहासिक चौगान में फैली गंदगी के विरोध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने आवाज बुलंद की है।

ऐतिहासिक चौगान में फैली गंदगी के विरोध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने आवाज बुलंद की है।  


जय सिंह ने चौगान नंबर तीन, चार और पांच में दबिश देकर सफाई व्यवस्था की पोल खोली। इस दौरान जय सिंह को स्थानीय दुकानदारों का भी भरपूर साथ मिला। जय सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करते हुए लोग चौगान में सरेआम गंदगी फैला रहे हैं। खुले में शौच करने से चारों ओर गंदगी फैली हुई है। दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शहर में कोई बड़ी बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन और नगर परिषद चौगान से हर वर्ष करोड़ों रूपए अर्जित करते हैं। लेकिन आज दिन तक रखरखाव के लिए कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन और नगर परिषद के समक्ष यह समस्या उठाई जा चुकी है। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्हें जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है। जय सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर चौगान में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ न हुई तो वे उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना आरंभ कर देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं