उपायुक्त कुल्लू ने किया चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट कलैहली का निरीक्षण

 उपायुक्त कुल्लू ने किया चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट कलैहली का निरीक्षण


कुल्लू : ओम बौद्ध /

 उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने बुधवार को चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआई) कलैहली का दौरा कर संस्थान में बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के रहन-सहन, सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    उपायुक्त ने संस्थान की लाइब्रेरी, आवासीय कमरों, रसोईघर, शौचालय, स्नानगृह सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    इसके उपरांत उपायुक्त ने बिहाली स्थित निर्माणाधीन चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट भवन के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए आगामी सत्र से संस्थान को आरंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण तथा बच्चों के लिए बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश संबंधित विभाग को दिए।

    इस अवसर पर एसडीएम पंकज शर्मा, डीपीओ कुंदन लाल , बीडीओ मोहित गुप्ता सहित बाल विकास एवं परियोजना विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर