संदेश

मालविका पठानिया बनीं भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) की उपाध्यक्ष

चित्र
  मालविका पठानिया बनीं भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) की उपाध्यक्ष  नूरपुर : विनय महाजन /  दिल्ली में 17 अप्रैल 2026 को आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) की संचालन परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के जसूर ( नूरपुर ) की निवासी मालविका पठानिया को उपाध्यक्ष चुना गया।उनके नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष अशोक ठाकुर द्वारा बैठक मे रखा गया जिसे परिषद ने एकमत से अनुमोदित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक जयराज ठाकुर ने कहा कि संगठन के साथ पिछले 42 वर्षों से जुड़ी मालविका पठानिया का अनुभव संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि उनके जमीनी स्तर पर किए गए कार्य ग्रामीण भारत के मूल्यों को सामने लाने के साथ-साथ इंटैक के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद करेंगे, जिससे विकसित भारत के विजन को साकार किया जा सकेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एस के मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा सेवानिवृत् ने कहा कि मालविका पठानिया संगठन से उनके जुड़ने से पहले से ही सक्रिय रही हैं। उन्...

नूरपुर पुलिस द्वारा 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद

चित्र
  नूरपुर पुलिस द्वारा 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / दिनांक 18.04.2026 को पुलिस थाना फतेहपुर में FIR संख्या 48/26, धारा 21 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी/चेकिंग के दौरान अपर बरोट, ढाबा के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान साहिल उर्फ गज्जो, निवासी वार्ड नंबर 4 बारोट, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस दिया गया है। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई है। मामले की आगे की जांच जारी है। नूरपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई जारी है तथा आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की नशा संबंधी सूचना पुलिस के साथ साझा करें।

42 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार  देहरा (रक्कड़):  हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस जिला देहरा ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत रक्कड़ थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को थाना रक्कड़ की टीम नाथुन (बड़ा मोड़ डांगरा रोड) के पास गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या HP55C4751 को जांच के लिए रोका। तलाशी में बरामद हुई चरस पुलिस टीम ने जब नियमानुसार वाहन की तलाशी ली, तो मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 42 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है: अजय कुमार (48 वर्ष): पुत्र श्री बिशन दास, निवासी ग...

नूरपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में व्यापक जागरूकता अभियान जिसमे 1000+ छात्र हुए लाभान्वित

चित्र
  नूरपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में व्यापक जागरूकता अभियान जिसमे 1000+ छात्र हुए लाभान्वित  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर द्वारा आज विभिन्न थानों एवं चौकियों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक, सुरक्षित और कानून का पालन करने वाला जिम्मेदार नागरिक बनाना है।इस अभियान में शामिल प्रमुख स्कूलआज के इस विशेष सत्र में खटियाड़, जवाली, मकड़ाहन, कोटला, त्रिलोकपुर, चरुड़ी, सुक्खड़, माजरा, गंगवाल, सदवां, बरोट, इंदौरा, बसंतपुर, बरांडा, रेहन और देहरी के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।जागरूकता के समस्त मुख्य बिंदुकार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से जागरूक किया: आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की जानकारी और संकट के समय पुलिस सहायता प्राप्त करना।नशा मुक्ति नशीले पदार्थों (विशेषकर चिट्टा) के दुष्प्रभाव और एक नशा-मुक्त जीवन का महत्व ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के प्रति सावधानी। पॉसो अधिनियम: बच्चों...

नूरपुर विद्युत उप मंडल में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई

चित्र
  नूरपुर विद्युत उप मंडल में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई   नूरपुर : विनय महाजन /  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के तहत विद्युत उपमंडल नूरपुर मे मौजूदा बिजली मीटरों को बदल कर स्मार्ट मीटर लगाने कि प्रक्रिया नूरपुर विद्युत उपमंडल में शुरू कर दी गई है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में सहायक अभियंता पुनीत कुमार ने देते हुए वताया कि प्रदेश के राज्य विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है विद्युत अधिनियम 2003 क़ी धारा 163 के अनुसार लाइसेंसी या उसके विधिवत अधिकृत अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षण, परीक्षण, मरम्मत, परिवर्तन या विद्युत मीटर एवं संबंधित उपकरणों के प्रतिस्थापन के लिए किसी भी परिसर में प्रवेश करने के लिए अधिकृत हैl उपभोक्ताओं के परिसर में लगे मीटर एवं सर्विस लाइन विद्युत बोर्ड क़ी संपत्ति है जिन पर उपभोक्ता स्वामित्व का दावा नहीं कर सकता lसहायक अभियंता ई० पुनीत कुमार नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उपभोक्ता मोके पर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में किसी भी प्रकार क़ी बाधा डालता है या विभागीय टीम को सहयोग नहीं करता है तो नियमानुसार नोटिस देकर...

डलहौजी के खैरी में संदिग्ध गुब्बारे से हड़कंप, “PIA” और पाकिस्तानी झंडे के निशान से बढ़ी चिंता

चित्र
  डलहौजी के खैरी में संदिग्ध गुब्बारे से हड़कंप, “PIA” और पाकिस्तानी झंडे के निशान से बढ़ी चिंता खेतों में मिला गुब्बारा, पुलिस-सेना ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा; लोगों से सतर्क रहने की अपील डलहौजी के खैरी क्षेत्र के चलाड़ी गांव के समीप खेतों में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर “PIA” लिखा होने के साथ उर्दू में कुछ शब्द और पाकिस्तान का झंडा बने होने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक ग्रामीण अपने मवेशी चराने के लिए खेतों की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर एक असामान्य गुब्बारे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उस पर बने चिन्ह और लिखावट संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना गांव के पूर्व प्रधान को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व प्रधान ने तुरंत पुलिस थाना खैरी को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। संवेदनशीलता को देखते हुए भारतीय सेना को भी अलर्ट किया गया, क्योंकि यह इलाका जम्मू-कश्मीर सीमा से सटा हुआ है। पुलिस और सेना...

रिवालसर में त्रिसंगम पब्लिक स्कूल का रजत जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया

चित्र
  रिवालसर में त्रिसंगम पब्लिक स्कूल का रजत जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया रिवालसर : अजय सूर्या /  त्रिसंगम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में शनिवार को रजत जयंती उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक  बी. डी. शर्मा को स्कूल स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीटीए प्रधान  नीलम परमार, प्रधानाचार्य किशन चंद, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर से बीके सोमा बहन एवं  पुष्प राज सहित समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा। इस दौरान पीटीए प्रधान  नीलम परमार, प्रधानाचार्य  किशन चंद, वरिष्ठ अध्यापिका  रीता शर्मा तथा वरिष्ठतम अध्यापक  सोहनलाल ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन  पूनम शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। विद्यालय प्रबंधक  बी. डी. शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रेरित करते हुए पिछले 25 वर्षों में अध्यापकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए कविता के माध्यम से आभार व्यक्त किया। उ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: