संदेश

“पठानकोट-चम्बा-भरमौर हाईवे की बदहाल हालत पर फूटा गुस्सा, विधायक डा. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम”

चित्र
“पठानकोट-चम्बा-भरमौर हाईवे की बदहाल हालत पर फूटा गुस्सा, विधायक डा. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम”  चंबा : जितेंद्र खन्ना /  पठानकोट-चम्बा-भरमौर हाइवे की खस्ताहाल स्थिति को लेकर भरमौर के विधायक डा. जनक राज की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द सड़क सुधार कार्य शुरू करने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके। विधायक डा. जनक राज ने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और जब तक समाधान नहीं होगा, आवाज उठती रहेगी। विधायक डा. जनकराज की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने करीब 2 घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक डा. जनकराज ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत अत्यंत खराब बनी हुई है, लेकिन सरकार और विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा...

ब्राह्मण सभा नूरपुर ने धूमधाम के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

चित्र
  ब्राह्मण सभा नूरपुर ने धूमधाम के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव  नूरपुर : विनय महाजन /  तहसील ब्राह्मण सभा नूरपुर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नूरपुर के एस डी एम अरुण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में एसडीएम अरुण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को अपनाते हुए सच्चाई, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जीवन जीना चाहिए।इस अवसर पर ब्राह्मण सभा नूरपुर द्वारा समाज में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं ओर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक रणवीर सिंह निक्का भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की बधाई दी और ब्राह्मण समुदाय द्...

मालविका पठानिया बनीं भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) की उपाध्यक्ष

चित्र
  मालविका पठानिया बनीं भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) की उपाध्यक्ष  नूरपुर : विनय महाजन /  दिल्ली में 17 अप्रैल 2026 को आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) की संचालन परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के जसूर ( नूरपुर ) की निवासी मालविका पठानिया को उपाध्यक्ष चुना गया।उनके नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष अशोक ठाकुर द्वारा बैठक मे रखा गया जिसे परिषद ने एकमत से अनुमोदित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक जयराज ठाकुर ने कहा कि संगठन के साथ पिछले 42 वर्षों से जुड़ी मालविका पठानिया का अनुभव संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि उनके जमीनी स्तर पर किए गए कार्य ग्रामीण भारत के मूल्यों को सामने लाने के साथ-साथ इंटैक के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद करेंगे, जिससे विकसित भारत के विजन को साकार किया जा सकेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एस के मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा सेवानिवृत् ने कहा कि मालविका पठानिया संगठन से उनके जुड़ने से पहले से ही सक्रिय रही हैं। उन्...

नूरपुर पुलिस द्वारा 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद

चित्र
  नूरपुर पुलिस द्वारा 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / दिनांक 18.04.2026 को पुलिस थाना फतेहपुर में FIR संख्या 48/26, धारा 21 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी/चेकिंग के दौरान अपर बरोट, ढाबा के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान साहिल उर्फ गज्जो, निवासी वार्ड नंबर 4 बारोट, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस दिया गया है। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई है। मामले की आगे की जांच जारी है। नूरपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई जारी है तथा आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की नशा संबंधी सूचना पुलिस के साथ साझा करें।

42 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार  देहरा (रक्कड़):  हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस जिला देहरा ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत रक्कड़ थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को थाना रक्कड़ की टीम नाथुन (बड़ा मोड़ डांगरा रोड) के पास गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या HP55C4751 को जांच के लिए रोका। तलाशी में बरामद हुई चरस पुलिस टीम ने जब नियमानुसार वाहन की तलाशी ली, तो मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 42 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है: अजय कुमार (48 वर्ष): पुत्र श्री बिशन दास, निवासी ग...

नूरपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में व्यापक जागरूकता अभियान जिसमे 1000+ छात्र हुए लाभान्वित

चित्र
  नूरपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में व्यापक जागरूकता अभियान जिसमे 1000+ छात्र हुए लाभान्वित  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर द्वारा आज विभिन्न थानों एवं चौकियों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक, सुरक्षित और कानून का पालन करने वाला जिम्मेदार नागरिक बनाना है।इस अभियान में शामिल प्रमुख स्कूलआज के इस विशेष सत्र में खटियाड़, जवाली, मकड़ाहन, कोटला, त्रिलोकपुर, चरुड़ी, सुक्खड़, माजरा, गंगवाल, सदवां, बरोट, इंदौरा, बसंतपुर, बरांडा, रेहन और देहरी के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।जागरूकता के समस्त मुख्य बिंदुकार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से जागरूक किया: आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की जानकारी और संकट के समय पुलिस सहायता प्राप्त करना।नशा मुक्ति नशीले पदार्थों (विशेषकर चिट्टा) के दुष्प्रभाव और एक नशा-मुक्त जीवन का महत्व ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के प्रति सावधानी। पॉसो अधिनियम: बच्चों...

नूरपुर विद्युत उप मंडल में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई

चित्र
  नूरपुर विद्युत उप मंडल में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई   नूरपुर : विनय महाजन /  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के तहत विद्युत उपमंडल नूरपुर मे मौजूदा बिजली मीटरों को बदल कर स्मार्ट मीटर लगाने कि प्रक्रिया नूरपुर विद्युत उपमंडल में शुरू कर दी गई है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में सहायक अभियंता पुनीत कुमार ने देते हुए वताया कि प्रदेश के राज्य विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है विद्युत अधिनियम 2003 क़ी धारा 163 के अनुसार लाइसेंसी या उसके विधिवत अधिकृत अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षण, परीक्षण, मरम्मत, परिवर्तन या विद्युत मीटर एवं संबंधित उपकरणों के प्रतिस्थापन के लिए किसी भी परिसर में प्रवेश करने के लिए अधिकृत हैl उपभोक्ताओं के परिसर में लगे मीटर एवं सर्विस लाइन विद्युत बोर्ड क़ी संपत्ति है जिन पर उपभोक्ता स्वामित्व का दावा नहीं कर सकता lसहायक अभियंता ई० पुनीत कुमार नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उपभोक्ता मोके पर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में किसी भी प्रकार क़ी बाधा डालता है या विभागीय टीम को सहयोग नहीं करता है तो नियमानुसार नोटिस देकर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: