बज चुकी सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई : जयराम ठाकुर
बज चुकी सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई : जयराम ठाकुर सिरमौर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हिमाचल की जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस को सिखाएगी सबक सिरमौर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखे प्रहार करते हुए राज्य की वर्तमान राजनैतिक और आर्थिक स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है। सराहां और पाँवटा साहिब में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है क्योंकि यह पहली ऐसी सरकार है जो जनहित के काम करने के बजाय पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनहित में खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने का काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू विधानसभा के भीतर और बाहर तो झूठ बोलते ही थे, लेकिन अब उन्होंने प्रदेश की सीमाओं को लांघकर पूरे देश के सामने असत्य परोसना शुरू कर दिया है। पश्चिम ब...