ज्वाली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन, 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग
ज्वाली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन, 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग ज्वाली शहीद सुरेंद्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया गया | इस मेले में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया |मेले में बतौर मुख्य अतिथि बाबूराम चौधरी सेवानिवृत प्रधानाचार्य तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश ने शिरकत की| सर्वप्रथम संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया | इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष प्रज्वलित करके मेले का शुभारंभ किया गया | संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना समूह गान प्रस्तुत किया गया | तकनीकी निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर आईटीआई डाडासिवा के प्रधानाचार्य ललित मोहन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया | तत्पश्चात मेले में उपस्थित जनसमूह को प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, तकनीकी शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित ललित मोहन द्वारा संबोधित किया गया |इस मौके पर आईएमसी...