हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ श्याम सहारा परिवार का सकीर्तन
हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ श्याम सहारा परिवार का सकीर्तन
भगवान गणपति जी की वंदना के साथ मासिक सकीर्तन की विधिवत रूप से हुई शुरुआत
भजन गायक सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, हरीश शर्मा, सुनील सोनी, नविका आचार्य, खुशी पुजारी एवं अंकित खाटूवाला ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से बाबा श्रीश्याम जी को रिझाया
कस्बें के मुकंदगढ़ रोड़ रेलवे फाटक स्थित शेखावाटी अंचल के सबसे पुराने मंदिरों में से एक प्राचीन श्याम हनुमान मंदिर द्वारा संचालित श्री श्याम सहारा परिवार का सकीर्तन बड़े ही आनंद और हर्ष उल्लास के साथ में संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए श्याम सहारा परिवार के सुरेश बीबीपुरिया ने बताया कि इस बार बाबा श्याम का कीर्तन श्याम प्रेमी सांवरमल निराणीया के निज निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम शेखावाटी के सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा गणेश वंदना के साथ शुरुआत कि गई।
श्याम सकीर्तन में मुख्य गायक कलाकार सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, हरीश शर्मा, सुनील सोनी, नविका आचार्य, खुशी पुजारी एवं अंकित खाटूवाला द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को नाचने और झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में तीलक चेजारा व सतपाल सिंह के द्वारा भी बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सकीर्तन मे नवसारी गुजरात से आशीर्वाद देने के लिए आए श्रीमद् जगतगुरु रामानंद आचार्य धर्माचार्य महाराज श्याम सहारा परिवार को विशेष रूप से आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।
श्याम सहारा परिवार के रमेश कुमावत, चंद्रप्रकाश चेजारा, मुकेश खीचड़, मनोज खींची, अंकुर गोयनका, शंकर लाल सैनी, रोहित भाटी, विनीत बीबीपुरिया, अनिल आचार्य, प्रवीण पुजारी, मयंक गोयनका, संजीव खाटूवाला, नथमल भंडारी सहित नगर के गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहें। सीकर से आए आर्केस्ट्रा पार्टी के ओरगन पर विनोद भाई, ढोलक पर बिल्लू भाई, पेड पर बंटी भाई, ने भजन गायक कलाकारों का साथ दिया साथ ही माइक पर घूमर साउंड सर्विस के मोनू विशेष रूप से उपस्थित रहें। इस दौरान आयोजक सांवरमल निरानिया ने आगंतुक सभी कलाकारों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया बाबा के कीर्तन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें