संदेश

सांसद और विधायक निधि के विकास कार्यों को बिना देरी करें पूर्ण: सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज

चित्र
  सांसद और विधायक निधि के विकास कार्यों को बिना देरी करें पूर्ण: सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज जनभागीदारी से ही योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित होगा धर्मशाला सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सांसद निधि और विधायक निधि के तहत स्वीकृत सभी विकास कार्यों को बिना किसी देरी के पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने विकास खंड अधिकारियों और स्थानीय निकायों के कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किए जाएं। सोमवार को धर्मशाला स्थित स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक पैचवर्क एवं मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। सांसद ने जौंटा और भाली क्षेत्रों में घरों को हुए नुकसान पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित प...

ज्वाली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन, 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग

चित्र
  ज्वाली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन, 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग ज्वाली  शहीद सुरेंद्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया गया | इस मेले में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया |मेले में बतौर मुख्य अतिथि बाबूराम चौधरी सेवानिवृत प्रधानाचार्य तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश ने शिरकत की| सर्वप्रथम संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया | इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष प्रज्वलित करके मेले का शुभारंभ किया गया | संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना समूह गान प्रस्तुत किया गया | तकनीकी निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर आईटीआई डाडासिवा के प्रधानाचार्य ललित मोहन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया | तत्पश्चात मेले में उपस्थित जनसमूह को प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, तकनीकी शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित ललित मोहन द्वारा संबोधित किया गया |इस मौके पर आईएमसी...

भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
  भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन  नूरपुर : विनय महाजन / भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन संविधान निर्माता भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तर पर एक गरिमामयी एवं प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष राजेश काका ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर ही समाज को सशक्त एवं समरस बनाया जा सकता है।माननीय विधायक श्री रणवीर सिंह ...

रेलवे चौक से फाटक तक जल्द टायरिंग करवाई जाए : गुरु शरण परमार

चित्र
  रेलवे चौक से फाटक तक जल्द टायरिंग करवाई जाए : गुरु शरण परमार   मंडी : अजय सूर्या / जोगिन्दरनगर उपमंडल की एन ए सी मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन जोगिंदर नगर ने प्रधान गुरु शरण परमार की अध्यक्षता में रेलवे चौक से लेकर रेलवे फाटक तक सड़क की खस्ताहाल बारे एक ज्ञापन उपमंडलाधिकारी नागरिक मनीष चौधरी को सौंपा l गुरु शरण परमार ने कहा पिछले कई सालों से यहां टायरिंग नहीं करवाई गई जिस वजह से गड्ढों और धूल मिट्टी से व्यापारियों का जीना दूभर हो गया है l अगर धूप हो तो कारोबारी सारा दिन सामान से धूल झाड़ता रहे और बारिश हो तो गड्ढों की वजह से गाड़ी गुजरने पर जो कीचड अंदर आता उसे साफ करता रहे बस यही काम रोज का हो गया है l इस धूल मिट्टी से कारोबारी अक्सर बीमार पड़ रहे हैं l परमार ने कहा कि आजकल धूप भरा गर्मी का मौसम है जो कि टायरिंग के लिए उपयुक्त है आगे बरसात आ जाएगी l धूल, मिट्टी, कीचड़ व गड्ढों की वजह से ग्राहक भी इस एन ए सी बाजार में खरीददारी करने आना पसंद नहीं कर रहे जिससे व्यापारियों को आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है और दुकान का किराया भर पाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है l टेली...

बल्ह में सक्रिय हुए विधायक इंद्र सिंह गांधी, चुनावी रणनीति पर मंथन

चित्र
  बल्ह में सक्रिय हुए विधायक इंद्र सिंह गांधी, चुनावी रणनीति पर मंथन रिवालसर : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठकों के दौरान विधायक गांधी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बूथ स्तर तक मजबूती लाने, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति साझा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, ऊर्जा और सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी जोश और एकजुटता के बल पर आने वाले चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल किए जाएंगे। बैठकों में स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति दी जा सके।

बज चुकी सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई : जयराम ठाकुर

चित्र
बज चुकी सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई : जयराम ठाकुर  सिरमौर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हिमाचल की जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस को सिखाएगी सबक सिरमौर  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखे प्रहार करते हुए राज्य की वर्तमान राजनैतिक और आर्थिक स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है। सराहां और पाँवटा साहिब में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है क्योंकि यह पहली ऐसी सरकार है जो जनहित के काम करने के बजाय पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनहित में खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने का काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू विधानसभा के भीतर और बाहर तो झूठ बोलते ही थे, लेकिन अब उन्होंने प्रदेश की सीमाओं को लांघकर पूरे देश के सामने असत्य परोसना शुरू कर दिया है। पश्चिम ब...

नागचला फोरलेन पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 832 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार

चित्र
  नागचला फोरलेन पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 832 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार नेरचौक : अजय सूर्या / पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत एसटीएफ कुल्लू की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मंडी जिले के नागचला फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ टीम ने कार नंबर PB 02EK-6363 को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 832 ग्राम चरस बरामद की गई। इस दौरान कार में सवार चार व्यक्तियों—सफल प्रताप सिंह, हरपिंदर सिंह, अर्पिंदर सिंह और अमनदीप सिंह, सभी निवासी अमृतसर (पंजाब)—को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: