संदेश

रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में डीसी कांगड़ा को एक ज्ञापन रेलवे मंत्रालय के प्रशासन को दिया गया

चित्र
  रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में डीसी कांगड़ा को एक ज्ञापन रेलवे मंत्रालय के प्रशासन को दिया गया    नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर रेलवे संघर्ष समिति के आज धर्मशाला में प्रदर्शन के वाद अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त कांगड़ा धर्मशाला सिविल लाइन हेम राज बैरवा को ज्ञापन केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय के प्रशासन को दिया जिसमें मांग की गई है कि कांगड़ा घाटी ट्रैक पर सभी सातों ट्रेनों को फौरन चलाया जाए अन्यथा संघर्ष को और तेज करेंगेंl उन्होंने इस मामले में प्रदेश के सियासी दल के नेताओं से भी आग्रह किया है कि वह इस मामले में भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय को जागरूक करें तथा हिमाचल के साथ भेदभाव की नीति ना अपनाये l उन्होंने लोग निर्माण मंत्री विक्रमादित्य व मंत्री सुखविंदर सिंह सखू व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व हमीरपुर लोक सभा सांसद अनुराग ठाकुर व कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व अनुराग शर्मा राज्यसभा सांसद व राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन से आग्रह किया की गैर र...

नशे के खिलाफ कार्रवाई: सीआईए टीम ने 515 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया; वाहन ज़ब्त

चित्र
  नशे के खिलाफ कार्रवाई: सीआईए टीम ने 515 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया; वाहन ज़ब्त नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कार्यवाही अमल में लाई गई है। सीआईए की टीम ने गश्त के दौरान मोके पर राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर जोंटा क्षेत्र में 515 ग्राम चरस बरामद की है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में पुलिस जिला के कार्यालय नूरपुर द्वारा दी गई है l कार्यालय के प्रेस नोट मे बताया गया कि आज सीआईए की टीम ने जसूर व 24 मील और जोंटा क्षेत्र में अपराध रोकथाम व चेकिंग हेतु नाकेबंदी की हुई थीl इस दौरान 24 मील के पास पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर HP38J2050 में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर (जोंटा) के पास उक्त वाहन को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार के पिछले हिस्से से 515 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके पश्चात आरोपी को हिरासत में लिया गयाl गिरफ्तार आरोपी का नाम रविंद्र शर्मा आयु लगभग 62 वर्ष निवासी गांव मुख्तियाल नूरपुर, जिला...

नेरचौक में भाजपा की रणनीतिक बैठक, चुनावी तैयारियों पर मंथन बल्ह में भाजपा का चुनावी मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

चित्र
  नेरचौक में भाजपा की रणनीतिक बैठक, चुनावी तैयारियों पर मंथन बल्ह में भाजपा का चुनावी मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर नेरचौक : अजय सूर्या /  बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद नेरचौक में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंद्र सिंह गांधी, विधायक बल्ह, द्वारा की गई, जिसमें नगर परिषद के सभी वार्ड पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूर्ण समर्पण और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला मंडी के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। बैठक का समापन कार...

लेदा पंचायत में नारी सम्मान के समर्थन में प्रदर्शन, सिया हत्याकांड पर न्याय की उठी मांग

चित्र
  लेदा पंचायत में नारी सम्मान के समर्थन में प्रदर्शन, सिया हत्याकांड पर न्याय की उठी मांग रिवालसर : अजय सूर्या /  बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेदा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के नकारात्मक रुख के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने एकजुट होकर नारी सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के समर्थन में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि सभी दलों को एकजुट होकर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। इसके साथ ही हाल ही में हुए सिया हत्याकांड को लेकर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। विधायक गांधी ने भाजपा महिला मोर्चा और महिला मंडल की कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीड़िता को शीघ्र व सख्त न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्यक्रम में उप...

नड्डी में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन, कांगड़ा पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: केवल सिंह पठानिया

चित्र
  नड्डी में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन, कांगड़ा पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: केवल सिंह पठानिया औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश धर्मशाला धर्मशाला के समीप नड्डी में प्रस्तावित एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ संयुक्त बैठकें और साइट निरीक्षण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि परियोजना कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने विशेष रूप से वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि नड्डी व्यू प्वाइंट क्षेत्र में लगभग 5.3 किलोमीटर लंबी जिपलाइन का निर्माण प्रस्तावित है, जो एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन होगी।  इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 7.50 करोड़ रुपये है और इसे 36 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जिपलाइन...

एनसीसी इकाई की पहल: कम्पोस्ट बिन से सिखाया कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चित्र
एनसीसी इकाई की पहल: कम्पोस्ट बिन से सिखाया कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर की एनसीसी इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु एक सराहनीय गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर “डेली डंप ग्लोबल मिनी कम्पोस्ट बिन” के माध्यम से जैविक कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी स्वयंसेवकों ने गीले कचरे (Wet Waste) के उचित निस्तारण की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम गीले कचरे में प्री-मिक्स पाउडर एवं एक चम्मच माइक्रोब्स मिलाए गए। इसके पश्चात इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर कम्पोस्ट बिन में डाला गया तथा अंत में कचरे को पूरी तरह से ढक दिया गया, जिससे कम्पोस्टिंग की प्रक्रिया प्रभावी रूप से संचालित हो सके। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता को प्रोत्साहन देना तथा विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। इस प्रकार की पहल से न केवल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहायता मिलती है, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति ...

“महिला आरक्षण बिल गिराकर कांग्रेस ने 70 करोड़ बहनों की पीठ में छुरा घोंपा—जनाक्रोश पदयात्रा से मिलेगा जवाब”: डॉ. बिंदल

चित्र
 “महिला आरक्षण बिल गिराकर कांग्रेस ने 70 करोड़ बहनों की पीठ में छुरा घोंपा—जनाक्रोश पदयात्रा से मिलेगा जवाब”: डॉ. बिंदल “पंचायती राज चुनाव को हाइजैक करने की साजिश, पंचायतों का पैसा लूटा—कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बनाया बंधक” शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संसद में हुए घटनाक्रम ने कांग्रेस की “एंटी-वूमेन” मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष संसद सत्र बुलाकर महिलाओं को सत्ता में भागीदारी देने का ऐतिहासिक प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने मिलकर इस अवसर को कुचलने का काम किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में मोदी सरकार ने महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ठोस कदम उठाए और अब उन्हें नीति निर्धारण में भागीदारी देने का समय आया था। “यह वह क्षण था जब देश की 50 प्रतिशत आबादी को सत्ता की चाबी सौंपनी थी, लेकिन कां...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: