विदेश भेजने के नाम पर ठगी, 12.70 लाख रुपये हड़पे

 विदेश भेजने के नाम पर ठगी, 12.70 लाख रुपये हड़पे


मंडी : अजय सूर्या /

पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार पुत्र बृजलाल निवासी गांव व डाकघर बैरी रजादियां, तहसील सदर जिला बिलासपुर (हि.प्र.) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुदेव पुत्र श्री परश राम निवासी गांव व डाकघर रत्ती, जिला मंडी (हि.प्र.) ने उसे नॉर्वे में 4600 डॉलर मासिक वेतन वाली नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने इस कार्य के लिए उससे कुल 12 लाख 70 हजार रुपये की राशि वसूल की, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसकी रकम वापस की गई। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद जब कोई परिणाम नहीं निकला, तो पीड़ित ने पुलिस थाना बल्ह में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर