फतेहपुर क्षेत्र के मोहित कंदोरिया ने रचा इतिहास, यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर बने इलाके के पहले छात्र !

 फतेहपुर क्षेत्र के मोहित कंदोरिया ने रचा इतिहास, यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर बने इलाके के पहले छात्र !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंदोर के प्रतिभाशाली युवक मोहित कंदोरिया (24) ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर एक नई मिसाल कायम की है। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, देहरी के एम.ए. इतिहास (चतुर्थ सेमेस्टर) के छात्र मोहित ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि अपने रनिंग बैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले क्षेत्र के पहले छात्र बनकर इतिहास रच दिया।

मोहित की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय कंदोर से हुई। इसके बाद उन्होंने नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई सीआरसी कामरेड राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रैहन से पूरी की। वर्तमान में वह वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, देहरी से बीए करने के बाद एम.ए. इतिहास की पढ़ाई कर रहे हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखने वाले मोहित ने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की। उनका कहना है कि यह उपलब्धि उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है।

मोहित की यह सफलता केवल एक परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके संघर्ष, साहस और अटूट इच्छाशक्ति की प्रेरणादायक कहानी भी है। दिव्यांग होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। जहां अन्य छात्रों के लिए कॉलेज जाना सामान्य बात होती है, वहीं मोहित के लिए यह एक कठिन संघर्ष था।

इस संघर्ष में उनके पिता नरेंद्र कुमार का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने अपने बेटे के भविष्य के लिए बाहर मजदूरी करना तक छोड़ दिया और प्रतिदिन उसे कॉलेज छोड़ने और वापस लाने की जिम्मेदारी निभाई। यह त्याग और समर्पण इस सफलता के पीछे की सबसे बड़ी ताकत रहा।

मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने मार्गदर्शक सहायक प्रोफेसर अनिल शर्मा तथा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया को दिया है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

मोहित कंदोरिया की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और संस्थान के लिए गर्व का विषय है ! 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर