किचन गार्डनिंग के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश, जयसिंहपुर कॉलेज में बीज रोपण अभियान
किचन गार्डनिंग के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश, जयसिंहपुर कॉलेज में बीज रोपण अभियान
कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और रसायन-मुक्त ताज़ी सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किचन गार्डनिंग में विभिन्न प्रकार के बीजों का रोपण किया गया ।
किचन गार्डन में मौसमी सब्जियों जैसे लौकी, तोरई, खीरा , कद्दू, मीटरफली, करेला, घीया, फ्रांसबीन,भिंडी एवं कालीतोरई आदि के बीजों का रोपण किया गया ।
यह रोपण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने शिक्षकों के साथ मिलकर किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने आस पास के लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में छोटे-छोटे किचन गार्डन विकसित करें और ताज़ी व पौष्टिक सब्जियों का लाभ उठाएं। इससे न केवल परिवार के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र सहित, प्रो. रविंद्र कुमार , प्रो. अरविंद कुमार, प्रो. हरजिंदर सिंह, प्रो. पूनम शर्मा , रंजीत सिंह, राजपाल और मुकेश कुमार शामिल रहे।
प्राचार्य
कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें