संदेश

उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब अस्पताल में किया एक्स-रे प्लांट का शुभारंभ

चित्र
  उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब अस्पताल में किया एक्स-रे प्लांट का शुभारंभ बोले, अस्पतालों का सृदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता हर महीने मिलेंगे 2.29 लाख महिलाओं को 1500 रुपये नाहन 1 अप्रैल। सिरमौर जिला के विशेषकर दूरवर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों में ढांचागत तथा स्टाफ सुविधा का विस्तार किया जाएगा ताकि ग्र्रामीण क्षेत्रों को लोगों को उपचार के लिये दूर अस्पतालों में न जाना पड़े। यह बात उद्योग, आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चैहान ने आज पांवटा साहिब के नागरिक अस्पताल में नये एक्स-रे प्लांट का उद्घाटन करने के उपरांत अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में एक्सरे प्लांट लगभग 30 साल पुराना था जिसके कारण बढ़ती मरीजों की संख्या के दृष्टिगत इस पर कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। पांवटा नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 200 एक्सरे होते हैं। इस पुराने प्लांट के कारण मात्र लगभग सौ मरीजों के 100 एक्स-रे ही संभव हो पाते थे। लोगों को एक्सरे के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता था और कई बार मशीन खराब होने पर मरीजों को दो-तीन दिनों का इंतजार भी करना पड़ता था। आज इस एक्सरे ...

मौसम के चलते जिला स्तरीय सल्याणा छिंज मेला अब 3 अप्रैल तक चलेगा

चित्र
मौसम के चलते जिला स्तरीय सल्याणा छिंज मेला अब 3 अप्रैल तक चलेगा  पालमपुर : केवल कृष्ण / प्रतिकूल मौसम के चलते जिला स्तरीय सल्याणा छिंज मेला को 3 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर, डॉ अमित गुलेरिया ने बताया कि लगातार 2 दिन बारिश के चलते मेला में आए व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की भरपाई के लिए मेला का आयोजन 2 दिन बढ़ाकर 3 अप्रैल तक किया गया है।

बीपीएल चयन गाइडलाइन को लेकर एसडीएम ने सचिवों को दी जानकारी

चित्र
बीपीएल चयन गाइडलाइन को लेकर एसडीएम ने सचिवों को दी जानकारी जवाली: रतिक्ष कुमार / मिनी सचिवालय जवाली में समस्त पंचायत सचिवों के साथ एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें होने वाले बीपीएल सर्वे को लेकर जानकारी दी गई। एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीपीएल सर्वे के लिए पटवारी, आंगनवाड़ी वर्कर व पंचायत सचिव की तीन दिवसीय कमेटी बनाई गई है जिनके ऊपर एक सुपरिवाइजर होगा। उन्होंने बताया कि हर पंचायत को बीपीएल चयन के लिए टारगेट दिया गया है जिसका लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जो पंचायतें पहले बीपीएल मुक्त हो गई थीं उनमें भी बीपीएल का चयन होगा। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल से पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी जिसमें तीन सदस्यीय कमेटी की देखरेख में बीपीएल का चयन होगा। इस मौके पर बीडीओ नगरोटा सूरियां विनय चौहान सहित समस्त पंचायतों के सचिव मौजूद रहे।

चंबा का नाम किया रोशन मिस्टर ट्राइसिटी बॉडी बिल्डिंग इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम करके हितेश खन्ना ने

चित्र
चंबा का नाम किया रोशन मिस्टर ट्राइसिटी बॉडी बिल्डिंग इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम करके हितेश खन्ना ने  चंबा: जितेन्द्र खन्ना /  चंडीगढ़ में आयोजित हुए मिस्टर ट्राइसिटी बॉडी बिल्डिंग इवेंट में चंबा के हितेश खन्ना और रविकांत भारद्वाज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इवेंट में हितेश खन्ना ने मेन फिजिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया तो वहीं बॉडी बिल्डिंग में सत्तर से पचहत्तर किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। रविकांत भारद्वाज ने साठ से पैंसठ किलो भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। गौर रहे कि हितेश और रविकांत दोनों चंबा से संबंध रखते हैं। हितेश खन्ना ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता और गुरु श्रीकांत भारद्वाज को दिया है।   इस इवेंट में हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के युवाओं ने भाग लिया।

संसारपुर टेरस में जानें कहां-कहां रहेगी बिजली गुल

चित्र
संसारपुर टेरस में जानें कहां-कहां रहेगी बिजली गुल  सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01-04-2093 दिन शनिवार को 66 केवी सब स्टेशन संसारपुर टेरस में जरूरी मुरम्मत व रखरखाव कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति सुबह 09:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। जिसके तहत सभी 11 केवी फीडर :- गोयल फरनेस, दीपक इन्टरनेशनल, पॉलीमर क्राऊन श्री गणेश औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 व 2, स्यूल खड्ड, कस्बा कोटला, प्रीमीयर एल्कोबेव इत्यादि बन्द रहेंगे। अतः सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है। यह जानकारी सहायक अभियंता ई. शान्ति भूषण, 132 केवी सब स्टेशन. सब डिवीजन देहरा द्वारा दी गई है।

कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री करने का किया ऐलान भगवंत मान सरकार ने

चित्र
कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री करने का किया ऐलान भगवंत मान सरकार ने पंजाब की भगवंत मान सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री करने के बड़ा ऐलान किया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी सीएम भगवंत मान ने मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवंत ने मान जिस तरह से होशियारपुर में टोल प्लाजा बंद करने के बाद कंपनी की पोल पट्टियां खोली थीं। उसी प्रकार से कीरतपुर साहिब में भी टोल प्लाजा कंपनी के भी कई राज खोलने जा रहे हैं। कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम मान खुद जाकर टोल प्लाजा बंद करवाएंगे। बता दें इस बाबत सीएम मान ने एक ट्वीट भी किया है। जिसमें लिखा लोगों के पैसों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज कीरतपुर साहब-सी आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री कर दिया जाएगा। इससे लोगों के एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे। उन्होंने ट्वीट में आगे कहा कि कंपनी ने टोल प्लाजा की मियाद 582 दिन बढ़ाने के लिए अर्जी दी थी, जिसे रिजेक्ट...

मुख्यमंत्री के संकल्पों के अनुरूप हो पर्यटन राजधानी की विकास परियोजनाएं : प्रो. चंद्र कुमार

चित्र
मुख्यमंत्री के संकल्पों के अनुरूप हो पर्यटन राजधानी की विकास परियोजनाएं : प्रो. चंद्र कुमार बोले….व्यावहारिक ब्लूप्रिंट बनाकर विकास कार्यों को पहनाया जाए अमली जामा धर्मशाला: जिला कांगड़ा के विकास को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग बेहतर आपसी समन्वय से कार्य करें। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में आज शुक्रवार को जिले में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने यह शब्द कहे। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। परियोजनाओं का व्यावहारिक ब्लूप्रिंट हो तैयार      कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने जिले की सभी प्रमुख निर्माणाधीन और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यवहारिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन...

इन राशियों के जातकों को दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा व नौकरी में अफसरों का प्राप्त होगा सहयोग

चित्र
  इन राशियों के जातकों को दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा व नौकरी में अफसरों का प्राप्त होगा सहयोग  मेष - स्‍वास्‍थ्‍य का ख्याल रखें। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। आर्थिक लाभ मिल सकती है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। वाणी में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। वृषभ- वाणी पर संयम रखें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन खर्च होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। मिथुन- पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आज स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  कर्क- मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। कारोबार में मुनाफ मिल सकता है। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।  सिंह- दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आत्‍मविश...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: