पोषण युक्त मोटे अनाज की खेती से जुड़ेंगी किसान महिलाएं: एडीसी
पोषण युक्त मोटे अनाज की खेती से जुड़ेंगी किसान महिलाएं: एडीसी एग्री न्यूट्री गार्डन विकसित करने को उठाए जाएंगे कारगर कदम राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित स्वयं सहायता समूहों को वीकली मार्केट के लिए चिह्न्ति करें जगह अमृत सरोवर विकसित करने पर भी दिया जाएगा विशेष ध्यान मंडी राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। मंडी जिला में छह हजार के करीब महिला किसानों की पहचान की गई है जिन्हें पोषणयुक्त मोटे अनाज की खेती के साथ जोड़ा जाएगा ताकि महिला किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने सोमवार को डीआरडीए के सभागार में राष्ट्रीय अजीविका मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मंडी जिला की जलवायु के अनुकूल पोषक अनाजों के प्रति महिला किसानों को जागरूक किया गया है ताकि पोषक अनाजों के संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत एग्री न्यूट्री ...