संदेश

कांगड़ा जिला के कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य संवारेगा भरपूर

चित्र
कांगड़ा जिला के कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य संवारेगा भरपूर बच्चों तक पहुंचेगी पौष्टिक तत्वों से युक्त चाकलेट बार  पास्सु आंगनबाड़ी में डीसी ने किया अभियान का शुभारंभ धर्मशाला : जिला प्रशासन तथा महिला बाल विकास विभाग की ओर से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए मिशन भरपूर आरंभ किया गया है। इसका वीरवार को धर्मशाला उपमंडल के पास्सु में विधिवत शुभारंभ उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने दो कुपोषित बच्चों चाॅकलेट बार भी प्रदान की गईं। यह चाॅकलेट बार सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर में तैयार करवाई गई है। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि दो से पांच वर्ष के कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मिशन भरपूर आरंभ किया गया है बच्चों को सभी सूक्ष्म पोषक तत्व चाकलेट बार के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर दिन अलग अलग प्रकार की चाॅकलेट कुपोषित बच्चों को दी जायेगी जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाईबर और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद रहेंगे। यह कुपोषित बच्चों को स्वस्थ व तंदरुस्त रखने में मदद मिलेगी। पोषण मैत्री अभियान के परि...

अपूर्व देवगन ने संभाला मंडी के उपायुक्त का कार्यभार

चित्र
  अपूर्व देवगन ने संभाला मंडी के उपायुक्त का कार्यभार मंडी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी अपूर्व देवगन ने आज वीरवार को उपायुक्त मंडी के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। अपूर्व देवगन इससे पहले जिला चंबा में बतौर उपायुक्त सेवाएं दे रहे थे। वे मंडी जिला के 41वें उपायुक्त होंगे। नए उपायुक्त को निवर्तमान उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने प्रभार सौंपा।  अपूर्व देवगन हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह एसडीएम बंजार व करसोग और अतिरिक्त उपायुक्त शिमला भी रह चुके हैं।   उपायुक्त मंडी का कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलावासियों से जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय सहयोग व योगदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए टीम भावना से जिले का विकास करेंगे, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

DC Kullu आशुतोष गर्ग के सम्मान में आज कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया विदाई समारोह का आयोजन

चित्र
DC Kullu आशुतोष गर्ग के सम्मान में आज कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया विदाई समारोह का आयोजन कुल्लू : उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के  सम्मान में आज उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया विदाई समारोह का आयोजन । उपायुक्त आशुतोष गर्ग सम्मान में आज उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि उनका कुल्लू जिला का कार्यकाल हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।  उन्होंने कहा कि हमे लोगों की समस्याओं व शिकायतों के प्रति हमेशा सवेदनशील सकारात्मक रहना चाहिए क्यूंकि वे बड़ी आशा के साथ हमारे पास आते हैं। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष गुलेरिया ने उपायुक्त को सम्मानित किया और अपने विचार रखते हुए माननीय उपायुक्त महोदय को आगामी तैनाती और उज्ज्वल भविष्य के लिए समस्त कर्मचारियों की ओर से शुभकामनाएं दी ।श्री गुलेरिया जी ने कहा कि माननीय उपायुक्त महोदय का यह कार्यकाल सभी कर्मचारियों के लिए यादगार रहेगा और वे एक कुशल प्रशासक एवम् एक बहुत अच्छे अधिकारी के रूप में याद रखे जाएंगे...

मनाली, कुल्लू में 1 फरवरी दोपहर से 2 फरवरी तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे सरकारी व निजी संस्थान

चित्र
मनाली और कुल्लू में 1 फरवरी दोपहर से 2 फरवरी तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे सरकारी व निजी संस्थान  एसडीएम मनाली और कुल्लू द्वारा जारी कार्यालय आदेशों के अनुसार, सभी शैक्षणिक संस्थान। संस्थान (सरकारी एवं निजी)/स्कूल/आईटीआई/व्यावसायिक। उप मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्र/आंगनवाड़ी। कुल्लू, मनाली दिनांक 1 फरवरी (दोपहर 12 बजे से) और 2 फरवरी को तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे।

ड्यूटी दौरान वनरक्षक पर हुआ हमला हरसर में, आरोपियों पर कार्यवाही ना हुई तो होगा आंदोलन: संदीप गुलेरिया

चित्र
ड्यूटी दौरान वनरक्षक पर हुआ हमला हरसर में, आरोपियों पर कार्यवाही ना हुई तो होगा आंदोलन: संदीप गुलेरिया   नूरपुर वन मंडल के अन्तर्गत वन परिक्षेत्र ज्वाली के अधीन हरसर बीट के वन रक्षक पद पर कार्यरत विवेक शर्मा पर ड्यूटी के दौरान हुआ जानलेवा हमला।  इस बारे में वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के धर्मशाला वृत के प्रधान संदीप गुलेरिया का कहना है कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए नहीं तो संघ को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा ।

यूपी बोर्ड दसवीं के एग्जाम 22 फरवरी 2024 से शुरू होंगे

चित्र
यूपी बोर्ड दसवीं के एग्जाम 22 फरवरी 2024 से शुरू होंगे और 9 मार्च 2024 तक चलेंगे. शुरुआत होगी हिंदी और प्राइमरी हिंदी के पेपर से और अंत होगा गुजराती या उर्दू के पेपर से. एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे. पहली शिफ्ट होगी सुबह 8 बजे से दोपहर 11.15 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 2 से शाम 5 तक की. हम दोनों के पेपरों की लिस्ट साझा कर रहे हैं। 22 फरवरी 2024 – हिंदी, प्राइमरी हिंदी सेकेंड शिफ्ट – कॉर्मस. 23 फरवरी 2024 – पाली, अरबी, फारसी (8 से 11) या म्जूजिक. सेकेंड शिफ्ट – म्यूजिक वोकल. 27 फरवरी 2024 – मैथ्स सेकेंड शिफ्ट – ऑटोमोबाइल्स. 28 फरवरी 2024 – संस्कृत सेकेंड शिफ्ट – संगीत वादन. 29 फरवरी 2024 – साइंस सेकेंड शिफ्ट – एग्रीकल्चर. 1 मार्च 2024 – ह्यूमन साइंस सेकेंड शिफ्ट – एनसीसी. 2 मार्च 2024 – हेल्थ केयर या रिटेल ट्रेडिंग सेकेंड शिफ्ट – मोबाइल रिपेयरिंग. 4 मार्च 2024 – इंग्लिश सेकेंड शिफ्ट – सिक्योरिटी. 5 मार्च 2024 – होम साइंस सेकेंड शिफ्ट – कंप्यूटर. 6 मार्च 2024 – आर्ट सेकेंड शिफ्ट – आईटी या आईटीईएस. 7 मार्च 2024 – सोशल साइंस सेकेंड शिफ्ट – सिलाई. 9 मार्च 2024 – गुजराती, उर्दू, ...

बल्लू पहलवान को 20 से 25 राउंड गोलियों चलाकर उतारा मौत के घाट

चित्र
बल्लू पहलवान को 20 से 25 राउंड गोलियों चलाकर उतारा मौत के घाट  बल्लू पहलवान दिल्ली का रहने वाला था। वह कपिल सांगवान उर्फ नंदू का समधी भी था। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने इस वारदात को शाम छह बजे के आसपास अंजाम दिया। कार सवार दोनों हमलावरों ने करीब आधे घंटे बल्लू का जिम के नीचे इंतजार किया। जैसे ही बल्लू जिम के बाहर आया और वह अपनी बाइक पर चाबी लगाकर बैठने लगता है, उसी समय पीछे से दोनों हमलावर आते हैं पिस्तौल निकाल ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हरियाणा के फरीदाबाद में बीते दिन मंगलवार 30 जनवरी को घटित हुई। अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है कि आखिर कार किन कारणों से बदमाशों ने बेहरमी से बल्लू को मौत के घाट उतारा। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर प्लेट को ट्रेस करने में जुटी है। इसके अलावा बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बल्लू नंदू गैंग को फाइनेंसियल स्पोर्ट करता था।वारदात के दौरान वहां मौजूद जिम के मालिक और बल्लू के ट्रेनर ने इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शाम साढ़े छह बजे के आसपास ...

जनमंच में चपाती का हिसाब मांगने वाले कब देंगे मुर्गों का हिसाब : महेंद्र धर्मानी

चित्र
जनमंच में चपाती का हिसाब मांगने वाले कब देंगे मुर्गों का हिसाब : महेंद्र धर्मानी  बिलासपुर : जनमंच कार्यक्रम में चपाती का हिसाब मांगने वाले बताएं "सरकार जनता द्वार " में मुर्गा परोसने का हिसाब कब देंगे? भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र धर्मानी ने कहा कि जिला ऊना में सुखू सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम " सरकार जनता के द्वार " कार्यक्रम में मुख्य्मंत्री के समक्ष लोग समस्याएँ लेकर आए लेकिन सरकार मुर्गा खाने में व्यस्त है। हिमाचल सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। महेंद्र धर्मानी ने कहा कि भाजपा की जयराम सरकार के समय जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से एक सार्थक पहल लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए हुई थी।उसी की नकल करते हुए नाम बदलकर सुखु सरकार ने "सरकार जनता के द्वार " शुरू किया। उसमें लोगों की समस्याओं का समाधान न करके कांग्रेस के नेता,मंत्री मौज मस्ती करके जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखू सरकार आर्थिक बदहाली का रोना रो रही है और दूसरी ओर सार्वजनिक कार्यक्रमों में मुर्गा परोसकर सरकारी खजाने का दुरूपयोग कर रहे है...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: