संदेश

चाची और भतीजे के बीच अवैध संबंध के चलते दोनों ने की आत्महत्या

चित्र
चाची और भतीजे के बीच अवैध संबंध के चलते दोनों ने की आत्महत्या यह घटना उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कड़र गांव की है। जहां सोमवार को 28 साल की बेबी और 22 साल का उसका भतीजा रामस्वरूप एक ही कमरे में मृत पाए गए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम के अलावा कई अन्य टीमें जांच-पड़ताल कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि कड़रखास में मिली कि चाची भतीजे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मृत अवस्था में एक ही कमरे में मिले। बताया गया कि बीती रात दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। साक्ष्य के आधार पर जो तथ्य प्रकाश में आयेंगे उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

8 व 9 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

चित्र
8 व 9 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित सोलन : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड परवाणु के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता से प्राप्त सूचना के अनुसार विद्युत उप-केन्द्र गढ़खल की मुरम्मत के दृष्टिगत 8 अक्तूबर, 2024 को प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक सफरमैनिया, जंगेशु, मनन, मसूलखाना, नरयाल, थारूगढ़, शिल्लू, भनेट, बैकसन ड्रग, मोर्पिन लैब-1, 2 और मसूलखाना के आसपास का क्षेत्र तथा ब्रूरी, कसोल वैली, गारा गांव कसौली, गनोल, समोल, नारी, थापल, मध्याणा, कोटबेजा, झंगेर, गुनाई, मध्याणा जल आपूर्ति, गंधल, चड़ियार, पथरू, गड़खल बाजार, गड़खल गांव, किम्मुघाट, नन्दोह, शिल्ली सलोई में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार 9 अक्तूबर, 2024 को प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक माइक्रोवेव, रोज कॉमन कसौली रिजॉर्ट, पानवा, मैन कैम्पस सीआरआई कसौली क्लब, अप्पर मॉल, लोअर मॉल, आकाशवाणी, कफल का हारा, डाक बंगलो, गुजराल एस्टेट, 4 मेजर क्वाटर, दोची, गुसान, मंकी प्वाइंट, ग्लेन व्यू रिजॉर्ट, धर्मपुर, कनोह, सनवारा, सनावर, सूजी, आंजी बथोल और सिहारड़ी, कुम्हारट्टी, पट्टे का मोड़, हरिपुर, उदयपुर और खील में विद्युत आपूर्ति...

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद सीएससीए का गठन

चित्र
जीजीडीएसडी महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) का गठन   कांगड़ा : गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में आज शैक्षणिक सत्र 2024 -2025 के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मैरिट के आधार पर  केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया। गया महाविद्यालय के निदेशक व प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र परिषद सलाहकार समिति के सदस्य सचिव सहायक प्राध्यापक सुमन कुमार ने महाविद्यालय के निदेशक व प्राचार्य और समिति के सदस्य, सहायक प्राध्यापक  डॉ. ध्रुव देव शर्मा व सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार की उपस्तिथि में नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।  नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों में बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष  की छात्रा सिमरन जसरोतिया ने अध्यक्ष, बीबीए तृतीय वर्ष  की पल्लवी ने उपाध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष की कनिका देवी ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की।  इसी मौके पर प्रत्येक कक्षा के कक्षा प्रतिनिधियों ...

तय मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की बिक्री करें सुनिश्चित : अपूर्व देवगन

चित्र
तय मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की बिक्री करें सुनिश्चित : अपूर्व देवगन  घटिया व गलत ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर‌ 8.68 लाख रुपए का जुर्माना  मंडी : उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी मंडी को जिला में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तय मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं ताकि किसी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो। उपायुक्त सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनिमय 2006 के क्रियान्वयन के लिए सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने खाद्य पदार्थां की कड़ाई से जांच करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नमूने एकत्रित करने के लिए निरीक्षण दल भेजने को भी कहा।    इस अवसर पर सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी एल.डी. ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष नवम्बर, 2023 से लेकर अगस्त, 2024 तक मंडी जिला की खाद्य सुरक्षा विंग ने बिक्री के लिए आए खाद्य पदार्थों के 224 नमूने लिए हैं। जिनमें से 152 की रिपोर्ट आ गई ...

मंडे मीटिंग में एडीएम चंबा ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा

चित्र
मंडे मीटिंग में एडीएम चंबा ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा, कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के दिए निर्देश। ( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) चंबा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने 7 अक्टूबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। मंडे मीटिंग में चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण कार्य, चंबा में बनने वाले इनडोर खेल स्टेडियम, मंझीर में निर्मित गौ सदन, पर्यटन विभाग द्वारा जोत तथा नैनी खडड में लगाए जाने वाले साईन बोर्ड तथा होर्डिंग, अपना विधालय योजना तथा ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र कुरां वारे विस्तृत समीक्षा व चर्चा की गई। बैठक में एडीएम अमित मेहरा ने वन विभाग के अधिकारीयों को ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र कुरां से संबंधित मामले को प्राथमिकता देते हुए आगामी मंडे बैठक में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला खेल...

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की हुई मौत, 1 घायल

चित्र
उत्तर प्रदेश :  उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कार्रवाई का आश्वाशन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूबसेन व भगवानदेई थाना जैंत क्षेत्र के गोपालगढ़ में ठाकुर जी के वस्त्र बनाने का कार्य करते थे। वहीं रामबाबू गोपालगढ़ में फर्नीचर का कार्य करता है। जैंत थाना क्षेत्र के सिंघार मोहल्ला निवासी भगवानदेई पत्नी मन्नू सोमवार सुबह करीब 9 बजे गांव से छटीकरा जाने के लिए जैंत कट पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। तभी गांव निवासी रामबाबू पुत्र जगनी निवासी दिल्ली वाला मोहल्ला व सूबसेन पुत्र खजानी निवासी चौक मोहल्ला जैंत ने आकर महिला को लिफ्ट देने के लिए बाइक रोकी।  इसी समय पीछे से आए तेज गति ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही महिला भगवान देई व सूबसेन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। व...

ठेरे वाली माता ठेहडू मंदिर पहुंचे कृषि मंत्री चंन्द्र कुमार, नवरात्र में पूजा अर्चना करवा नवाया शीश

चित्र
ठेरे वाली माता ठेहडू मंदिर पहुंचे कृषि मंत्री चौधरी चंन्द्र कुमार नवरात्र में पूजा अर्चना करवा नवाया शीश,  ( जवाली : अमित गुलेरिया ) शरद नवरात्रे के पांचवें दिन जवाली विधानसभा क्षेत्र व कृषि मंत्री चौधरी चंन्द्र कुमार  ठेरे वाली माता ठेहडू मंदिर में पहुंचे। मंदिर पहुँचने पर लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। चौधरी चंन्द्र कुमार ने माता के दर पर शीश नवा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट की कृषि मंत्री चौधरी चंन्द्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है और मां के आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य शुरू करना और उस कार्य में सफल होना असंभव है। उन्होंने कहा कि मां ठेरे वाली साक्षात कई वर्षों से दर्शन दे रही हैं कि अपने आप में चमत्कार से कम नहीं है और मां की शक्ति के आगे सभी नतमस्तक होते आए हैं। मां की कृपा सब पर बनी रहे इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायती राज जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह , महेश सिंह, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, शशि  चौधरी, सोनू धीमान ब्लाॅक अध्यक्ष ,जगदीप सिं...

देश के दुश्मनों की नापाक हरकतें कामयाब नहीं होंगी : गिल

चित्र
देश के दुश्मनों की नापाक हरकतें कामयाब नहीं होंगी : गिल  भारतीय वायुसेना द्वारा चीनी ड्रैगन बैलून को धवस्त्थ किए जाने पर गिल की प्रतिक्रिया   ( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर, चरण सिंह ) हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता समाज सेवक परमजीत सिंह गिल ने 55 हजार फीट की ऊंचाई पर चीनी ड्रैगन जैसे गुब्बारे को धवस्थ किए जाने की भारतीय वायु सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब भारत की एक- एक इंच भूमि पूर्णतः सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है, देश की रक्षा के लिए तीनों सेनाएं हमेशा अलर्ट पर रहती हैं और दुश्मनों की किसी भी छोटी या बड़ी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाता है और अब इसका मुंहतोड़ जवाब उसी समय जवाबी कार्रवाई करके दिया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद के बीच जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने पूर्वी मोर्चे पर 55,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर एक  चीनी जासूसी गुब्बारे की तरह उड़ने वाले लक्ष्य पर कार्रवाई की है, उससे पता चला है कि भारत अब कि...