संदेश

लघु सचिवालय में कलाकारों ने प्रस्तुत किया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक

चित्र
लघु सचिवालय में कलाकारों ने प्रस्तुत किया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक I  कुल्लू : कृषि मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कलाकारों द्वारा  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पी. एम. एफ. बी. वाई. जीओवी) पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया I जिसमें किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर मनोरंजक तरीके से जानकारी दी गयी I  नुक्कड़ नाटक के द्वारा बताया गया कि किस तरह छोटे बड़े किसान और बागवान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं I कलाकारों ने ऑनलाइन पंजीकरण, टोल फ्री नंबर और अन्य जानकारियां बेहद ही चुटिले अंदाज़ में लोगों से साझा की I साथ ही अन्य गुदगुदाते संवादों ने दर्शकों को लोट पोट किया I  नाटक ख़त्म होने के बाद कलाकारों ने जानकारी दी कि वे हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में इस नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर किसानों एवं बागवानों के बीच प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सम्बंधित जानकारियां साझा कर रहे हैं I  इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि विभाग कुल्लू, सुशील शर्मा सहित कई अधिकारी, व कर्मचारी भी उपस्थित रहे I

पीएम मोदी को मैं अपना आदर्श मानता हूं : चिराग पासवान

चित्र
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक पद पर रहते हुए 23 साल पूरे कर लिए हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान के बाद पीएम मोदी ही एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें वह राजनीति के क्षेत्र में अपना आदर्श मानते हैं। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों, खासकर भाजपा के साथ चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों पर चर्चा के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है। चिराग पासवान ने आगे कहा कि उनकी पार्टी के जमुई से सांसद और झारखंड प्रभारी अरुण भारती भी झारखंड भाजपा नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी बहुत ज़्यादा सीटों की मांग नहीं करती है। हमारा लक्ष्य हमेशा गठबंधन में रहकर एनडीए को मजबूत करना रहा है। उदाहरण के लिए, हमने जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं लड़ा। हमने हरियाणा में भी चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन, झारखंड एक ऐसा राज्य है जो पहले बिहार का हिस्सा था... पार्टी ने वहां भी बहुत मेहनत की है... और हम गठबंधन के साथ च...

हिमाचल में आज से बारिश के आसार, चोटियों पर बर्फबारी

चित्र
शिमला : प्रदेश में सोमवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दस अक्तूबर तक कई जगह मौसम खराब बना रहेगा। मैदानी जिलों में सोमवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आठ से दस अक्तूबर तक कई जगह मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश में बदलते मौसम के बीच अब न्यूनतम तापमान में भी कमी आना शुरू हो गई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 4.7, कुकुमसेरी में 4.9, कल्पा में 6.8, समदो में 8.4, मनाली में 9.9, शिमला में 13.6 और धर्मशाला में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दस बजे के बाद शहर में धूप खिली। शाम पांच बजे फिर शहर में बादल छा गए। इसके चलते शहर के मौसम में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। जिला कु...

ट्रक की चपेट में आने से युवती की हुई मौत

चित्र
भिलाई : भिलाई सुपेला थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सुपेला पुलिस शव को मरचुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है। पूछताछ करने पर मृतिका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप में हुई। वो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है। वो स्कूटी में रायपुर जा रही थी। वो जैसे ही नेहरू नगर भिलाई के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ 0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें सोमवार शाम 6 बजे सूचना मिली की नेहरू नगर के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। उसमें युवती की मौके पर मौच हो गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी भेजा गया।

दशहरा महोत्सव की तैयारी का जायेजा लेने DM और SSP पहुंचे जुबली पार्क

चित्र
दशहरा महोत्सव की तैयारी का जायेजा लेने DM और SSP पहुंचे जुबली पार्क, श्री कृष्णा राम नाटक क्लब के पदाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन सहारनपुर : श्री कृष्णा राम नाटक क्लब ( रामलीला जुबली पार्क )के दशहरा महोत्सव से पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवान | इस अवसर रामलीला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र तनेजा | पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाली कालड़ा | व्यापार संगठन के अध्यक्ष विवेक मनोचा रामलीला ग्राउंड में दोनों अधिकारियों का परंपरागत रूप से स्वागत किया और दशहरा पर्व पर होने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया | इस अवसर पर पंजाबी समाज के महामंत्री रम्मी धवन, सुधीर मिगलानी , संजय कालरा, अमित गांधी, सनी शेठी ,चंद्र मोहन अरोड़ा, कमल मल्होत्रा, मुरली खन्ना, मनोज विज, राजकुमार नरुला, अनिल अरोङा. संजय आरपी, राजेश दुआ, सनी शेट्टी, ललित पोपली, कपिल मल्होत्रा, महेनदर सचदेवा प्रमुख रूप से मौजूद है |

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएगी कोचिंग सुविधा

चित्र
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएगी कोचिंग सुविधा  ( शिमला : गायत्री गर्ग )   उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिमला शहर के नामी कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।   उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट का दर्जा दिया है। इन सभी बच्चों की देख रेख एवं पढ़ाई का सारा खर्चा सरकार व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत ही अनाथ बच्चों के लिए कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने का भी प्रावधान किया गया है। इसी दृष्टि से आज इन बच्चों को कोचिंग उपलब्ध करवाने के लिए कोचिंग संस्थानों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है।   अनुपम कश्यप ने कहा कि सरकार के आदेश अनुसार प्रत्येक जिला में कोचिंग सेंटर की सूची तैयार की जानी है, जिसके बाद पात्र बच्चों को इन संस्थानों में कोचिंग उपलब्ध करवाई ज...

पाकिस्तान, युवक के प्यार में पागल युवती ने परिवार के 13 सदस्य को सुलाया मौत की नींद

चित्र
युवक के प्यार में पागल युवती ने परिवार के 13 सदस्य को सुलाया मौत की नींद  पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन उसकी पसंद के अनुसार उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। लड़की का परिवार उसकी पसंद के लड़के से उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं था। युवती व उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिलाया,जिस कारण परिवार के 13 सदस्य की मौत हो गई, लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात स्वीकार की   पुलिस ने बताया कि ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। इसने बताया कि लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता- पिता समेत परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने कहा, 'खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस...

पत्नी से अवैध संबंध के चलते युवक का रेता गला

चित्र
पत्नी से अवैध संबंध के चलते युवक का रेता गला   गोंडा के इटियाथोक कोतवाली के गांधी चबूतरा गांव के बाग में शुक्रवार रात युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले मृत के साढ़ू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू व खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी से साढ़ू के अवैध संबंध होने के शक में ही चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात कुबूल की है।पड़ोसी युवक ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, रेप के बाद झाड़ियों में फेंकागांधी चबूतरा निवासी लालजी शिल्पकार के घर शुक्रवार की शाम उसका छोटा साढ़ू बलरामपुर देहात कोतवाली के रामपुर खगईजोत निवासी कनीवा शिल्पकार मिलने आया था रात करीब आठ बजे दोनों घरों से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में जाकर शराब पीने लगे। उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि छोटे साढ़ू कनीवा शिल्पकार ने बड़े साढ़ू लालजी शिल्पकार का किसी धारदार हथियार से गला रेत कर मौके से फरार हो गया घायलावस्था में लालजी शिल्पकार...