लघु सचिवालय में कलाकारों ने प्रस्तुत किया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक

लघु सचिवालय में कलाकारों ने प्रस्तुत किया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक I 



कुल्लू : कृषि मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कलाकारों द्वारा  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पी. एम. एफ. बी. वाई. जीओवी) पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया I जिसमें किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर मनोरंजक तरीके से जानकारी दी गयी I 
नुक्कड़ नाटक के द्वारा बताया गया कि किस तरह छोटे बड़े किसान और बागवान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं I कलाकारों ने ऑनलाइन पंजीकरण, टोल फ्री नंबर और अन्य जानकारियां बेहद ही चुटिले अंदाज़ में लोगों से साझा की I साथ ही अन्य गुदगुदाते संवादों ने दर्शकों को लोट पोट किया I  नाटक ख़त्म होने के बाद कलाकारों ने जानकारी दी
कि वे हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में इस नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर किसानों एवं बागवानों के बीच प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सम्बंधित जानकारियां साझा कर रहे हैं I 
इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि विभाग कुल्लू, सुशील शर्मा सहित कई अधिकारी, व कर्मचारी भी उपस्थित रहे I

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की