सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने शिव मंदिर बैजनाथ का मरम्मत कार्य को सम्मिलित करने पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार का किया आभार व्यक्त

माननीय सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने शिव मंदिर बैजनाथ का मरम्मत कार्य को सम्मिलित करने पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार का किया आभार व्यक्त 


 पालमपुर: केवल कृष्ण / राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने बताया की गत दिनों बैजनाथ शिव मंदिर के स्थानीय प्रबंधन समिति ने मंदिर की जलेहरी का मरमत कार्य करने हेतु निवेदन किया था जो काफी लंबे समय से नहीं हो पाया है, उक्त जलेहरी की मरमत वर्ष 2003 में अंतिम बार हुई थी।

आपको बता दें कि जिला कांगड़ा में बैजनाथ शिव मंदिर की शिल्पकला अपने आप में अनूठी है, जो देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र है। भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं का साल भर यहां आना-जाना लगा रहता है।


शिव मंदिर के स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा जलेहरी का मरमत कार्य करवाने के अनुरोध पर माननीय राज्यसभा सांसद ने इस संबंध में माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के साथ पत्राचार किया, तदुपरांत भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण, शिमला मंडल के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया और मरम्मत कार्य करने की अनुशंसा की गई है । माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के कार्यालय से सांसद महोदय को सूचित किया गया है कि शिव मंदिर, बैजनाथ का मरम्मत कार्य वितीय वर्ष 2023-2024 की कार्य- सूचि में सम्मिलित किया गया है। माननीय सांसद द्वारा उक्त कार्य के लिए, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार का आभार व्यक्त किया गया है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत