बड़े पत्थर की चपेट में आया वाहन 3 लोगों की मौत, 4 घायल - Smachar

Header Ads

Breaking News

बड़े पत्थर की चपेट में आया वाहन 3 लोगों की मौत, 4 घायल

बड़े पत्थर की चपेट में आया वाहन 3 लोगों की मौत, 4 घायल


फसल को बेचने के लिए जा रहा किसानों का कृषि वाहन बड़े पत्थर की चपेट में आ गया जिससे 3 किसानों की मौत, 4 घायल हुए

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल-उत्तराखंड सीमाक्षेत्र हरिपुर कोटी मोटर मार्ग पर एक बड़ा पत्थर  गिरने से एक कृषि वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिसमें बैठे किसानों में से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसान अपनी फसलों को बेचने के लिए विकासनगर जा रहे थे, कोटी रोड पर तुनिया पुल के समीप यह दर्दनाक हादसा हो गया।

तो वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई,कालसी थाना के एसआई नीरज कठैत ने बताया कि वाहन में ड्राइवर सहित छह लोग सवार थे।


जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकास नगर ले जाया गया है, जबकि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है। जिनको पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कल सिंह, राधा और किशन सिंह के रूप में हुई है। मृतकों में पति-पत्नी शामिल हैं। वहीं, वाहन चालक गजेंद्र, संतराम चौहान, किशन और मुकेश नाम के व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं