साहब! मेरे पति की जान को खतरा है।

 साहब! मेरे पति की जान को खतरा है।



बीते शनिवार को मेरे पति पर चुवाड़ी-नूरपुर मार्ग पर अज्ञात हमलावर ने हमला कर जान से मारने का प्रयास भी कर चुके हैं। इसके साथ ही बार-बार मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। यह बात ओबड़ी मोहल्ले की प्रेरणा ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को सौंपे ज्ञापन में कही।

उन्होंने कहा कि गत शनिवार को मेरे पति कार के जरिए कांगड़ा से वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान लाहडू के समीप अचानक हथियारबंद हमलावरों ने कार को रोककर बुरी तरह पिटाई कर दी। इसकी शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में दर्ज करवाई जा चुकी है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से जल्द मारपीट के आरोपियों का पता लगाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की गुहार लगाई है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने एसपी चंबा को मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों का पता लगाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से