राजकीय माध्यमिक पाठशाला पक्काटाला के विद्यार्थियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। - Smachar

Header Ads

Breaking News

राजकीय माध्यमिक पाठशाला पक्काटाला के विद्यार्थियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

राजकीय माध्यमिक पाठशाला पक्काटाला के विद्यार्थियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली जोकि स्कूल परिसर से आरंभ हुई और बाजार का चक्कर लगाने के बाद स्कूल परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत स्कूल परिसर में नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्कूल की प्रभारी शालिनी चौणा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का पर्यावरण के प्रति अधिक योगदान होता है। वे जागरूकता फैलाने में अधिक सक्षम होते हैं। उन्होंने पर्यावरण दिवस के महत्व पर बल देते हुए लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ और वातावरण के अनुकूल जीवनशैली को अपनाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर बीएड प्रशिक्षुओं सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं