जिला चम्बा की सड़कों पर दौड़ने वाली सरकारी बसों में अब यात्रियों को टिकट के कैशलेस भुगतान की सुविधा मिलेगी

जिला चम्बा की सड़कों पर दौड़ने वाली सरकारी बसों में अब यात्रियों को टिकट के कैशलेस भुगतान की सुविधा मिलेगी।


मंगलवार को एचआरटीसी चम्बा के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बसों के परिचालकों को मशीनें वितरित कर दी हैं। इस मौके पर शुगल सिंह ने कहा कि फ़िलहाल जिला चम्बा के लिए 60 मशीनें पहुंची हैं। जल्द ही और मशीनें भी चम्बा पहुंच जाएंगी। चम्बा के लिए 200 मशीनों की मांग भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इन मशीनों के माध्यम से यात्रियों को किराया चुकाने के तीन विकल्प रहेंगे। नगद देने के अतिरिक्त एटीएम कार्ड से भी यात्री किराया अदा कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त यात्री यूपीआई के माध्यम से भी भुगतान कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इन मशीनों की विशेषता य़ह है कि यदि किसी क्षेत्र में सिग्नल की समस्या पेश आई तो परिचालक ऑफलाइन माध्यम यानी नगद लेकर भी टिकट जारी कर सकेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान भी किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर