अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेल 2024 के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय चम्बा में तहबाजारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेल 2024 के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय चम्बा में तहबाजारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक की अध्यक्षता एसडीएम चम्बा अरुण कुमार शर्मा ने की। बैठक में समिति के सदस्यों ने प्रशासन की आय बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण विचार प्रकट किए। सभी सदस्यों की सहमति से चौगान के रिजर्व प्राइज में गत वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान चौगान में मेले की अवधि के बीच सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के आवश्यक कदम उठाने के निर्देश एसडीएम ने नगर परिषद को जारी किए। एसडीएम ने कहा कि मेले के दौरान चौगान में सजने वाली अस्थाई दुकानों के आकार को लेकर शिकायतें उनके पास पहुंचती हैं। लिहाजा उन्होंने इस समस्या का निवारण सुनिश्चित करने के लिए बैठक में एक कमेटी भी गठित की। एसडीएम ने मेले के दौरान अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए। इस दौरान उन्होंने खाद्य विक्रेताओं पर भी शिकंजा कसने की बात कही ताकि मेले के दौरान गंदगी न फैले। आपको बता दें कि इस वर्ष 28 जुलाई से 4 अगस्त तक मिंजर मेले का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में तहसीलदार नीलम, डीएसपी प्रोबेशनर मयंक सहित करतार ठाकुर, नरेश राणा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया