ऊना के युवक से स्टडी वीजा के नाम पर करीब 11 लाख रुपए की हुई ठगी

ऊना के युवक से स्टडी वीजा के नाम पर करीब 11 लाख रुपए की हुई ठगी 

मामले को लेकर युवक ने चंडीगढ़ के एक एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।



ऊना पुलिस के पास दी शिकायत में राहुल सैणी निवासी वार्ड नंबर तीन, संतोषगढ़ ने बताया कि उसने मैकेनिकल डिप्लोमा किया हुआ है और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहता था। इसके लिए चंडीगढ़ के एजेंट खुशपाल सिंह से मिला, जिसने दस्तावेज देखते हुए ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा पर भेजने की बात कही। युवक का आरोप है कि बीते फरवरी माह में फाइल तैयार करने के लिए 55 हजार रुपए लिए। इसके कुछ दिन बाद दो लाख फिर दिए। इसके बाद 8 लाख अकाउंट में जमा करवाए और मई माह में एंबेसी की फीस के रूप में 46 हजार ऑनलाइन भेजे। राहुल सैणी ने बताया कि कुल 11 लाख एक हजार रुपए खुशपाल सिंह को दिए, लेकिन कोई फाइल नहीं लगाई गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर मुझसे ठगी हुई है। अब एजेंट ने फोन उठाना बंद कर दिया है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के खुशपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल