महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किन्नौर जिला की कटगांव पंचायत में आयोजित किए गए जागरूकता शिविर

 महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किन्नौर जिला की कटगांव पंचायत में आयोजित किए गए जागरूकता शिविर



भारत सरकार के महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आरंभ की गई मिशन शक्ति योजना के तहत जनजातीय जिला किन्नौर में महिलाओं के कल्याण के लिए 100 दिन विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी किन्नौर संजोक सिंह मैहता ने दी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिला के निचार उपमण्डल की कटगांव पंचायत के विभिन्न गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया तथा लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया गया। इस दौरान महिलाओं का चैक-अप भी किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सैन्टर तथा महिलाओं के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए हैल्पलाईन नम्बर बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के लिए आरंभ की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, बेटी है अनमोल व विधवा पुनर्विवाह योजनाओं की भी उपस्थित महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं को यौन उत्पीड़न के मामलों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग