मिशन आरआईईवी एमएमसीएस लिमिटेड ने ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफिसर के अधिसूचित किये 14 पद

मिशन आरआईईवी एमएमसीएस लिमिटेड ने ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफिसर के अधिसूचित किये 14 पद 

उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर में 10 सितंबर को प्रात: 11 बजे से लिया जाएगा साक्षात्कार 



जोगिंदर नगर : मिशन आरआईईवी एमएमसीएस लिमिटेड हेड ऑफिस शिमला द्वारा जिला मंडी के लिए 14 पद ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफिसर के अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 10 सितंबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक उप रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर में लिया जाएगा।  

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं । उन्होंने बताया कि ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफिसर के इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए तथा आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि चयनित आवेदक को प्रतिमाह 20 हजार रुपये वेतन व अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित आवेदक की नियुक्ति ब्लॉक स्तर पर होगी तथा चयन आवेदक की योग्यता एवं अनुभव के आधार पर होगा।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त पद के लिये इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ,दो पासपोर्ट आकार की फोटो सहित उप रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर में 10 सितंबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94594 87775 पर भी संपर्क कर सकते हैं ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन