शिमला व सिरमौर में आज भारी बारिश और बाड़ की चेतावनी, 30 सड़के अवरूद्ध
शिमला : मौसम विभाग ने शनिवार को शिमला व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश की ऊंची चोटियों शिंकुला, बारालाचा, रोहतांग व कुंजुम में हल्का हिमपात हुआ और अन्य स्थानों पर रुक-रुक कर वर्षा जारी रही।
शुक्रवार को सोलन में 20, शिमला में 18 व धौलाकुआं में आठ मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजामार्ग व 30 सड़कें यातायात के लिए बंद है। 22 ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 17 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा और उसके बाद हल्की कमी आने का अनुमान है।वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुंदरनगर, भुंतर व सैंज में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 14.0 21.4
सुंदरनगर 20.5 27.4
भुंतर 22.2 26.0
कल्पा 10.0 14.5
धर्मशाला 18.0 26.0
ऊना 22.0 33.2
नाहन 22.0 23.1
केलंग 8.8 23.4
सोलन 18.0 20.0
कोई टिप्पणी नहीं