आज पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर में चुनावी दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम भारतीय जनता पार्टी के लिए अपने प्रचार कैंपेन की शुरुआत जम्मू-कश्मीर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेंगे।



पीएम डोडा में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंचेंगे और करीब एक बजकर 15 मिनट पर रैली करेंगे। पीएम की रैली के लिए सुरक्षाबलों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डोडा के बाद पीएम हरियाणा कुरुक्षेत्र में रैली कर चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

डोडा शहर के स्टेडियम में आयोजित होने वाली चुनावी रैली के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, डोडा-किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने विशेष रूप से आयोजन स्थल के आसपास, मल्टी-लेयर सुरक्षा तैनात की गई है। पीएम के अलावा कोयला और खान मंत्री और जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी शुक्रवार को सांबा में प्रचार करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आयोजित पीएम की रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी, इस दौरान पीएम चिनाब घाटी के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन की आठ विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने किश्तवाड़ में रैली को संबोधित किया था। चार दशक बाद देश का कोई पीएम डोडा में पहली बार चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। डोडा में आखिरी प्रधानमंत्री यात्रा 1982 में हुई थी। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर